अपडेटेड 15 August 2024 at 08:03 IST

'आजादी के दीवानों ने स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया', लाल किला से बोले पीएम मोदी

78th Independence Day: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ला किला पर झंडा फहराया और देश के वीर सपूतों को नमन किया।

पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन
पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन | Image: Screen Grab

78th Independence Day: भारत देश आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला पर झंडा फहराया। झंडा फहराने के बाद पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया और आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के दीवानों ने स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया।

लाल किले से पीएम मोदी ने कहा, “आज वो शुभ घड़ी है, जब हम देश के लिए मर मिटने वाले, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी के तख्त पर चढ़कर भारत माता के जय के नारे लगाने वालों को नमन करने का ये पर्व है। आजादी के दीवानों ने आज हमें आझादी के इस पर्व में स्वतंत्रता की सांस लेने के लिए सौभाग्य दिया। देश उनका ऋणी है। हम श्रद्धाभाव व्यक्त करते हैं। आज जो महानुभाव राष्ट्र रक्षा के लिए और राष्ट्रनिर्माण के लिए पूरी लगन से पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा भी कर रहे हैं, देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि चाहे वो किसान हो या जवान या नौजवानों का हौसला, हमारी माता-बहनों का योगदान हो...दलित, पीड़ित शोषित, वंचित ने लोकतंत्र के प्रति उसकी श्रद्धा पूरे विश्व के लिए एक प्रेरक घटना है। मैं आज उन सभी को नमन करता हूं।

आपदा में अपनों को खोने वालों के साथ खड़ा है देश: पीएम मोदी

हाल ही में भारत के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आए तेज बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर पीएम मोदी ने लाल किला से कहा, "इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है। मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: आपदा में जान गवाने वालों पर PM मोदी ने संवेदना जताई-देश संकट की घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ा है

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 07:54 IST