अपडेटेड 15 August 2024 at 12:19 IST

आपदा में जान गवाने वालों पर PM मोदी ने संवेदना जताई-देश संकट की घड़ी में उनके परिजनों के साथ खड़ा है

लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदा में जान गवाने वालों के प्रति अपनी संवेदना जताई।

Follow : Google News Icon  
PM modi
PM modi | Image: ANI

Independence Day 2024: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना है। इस अवसर पर देश भर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम ने सबसे पहले स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद किया। हाल ही में देश के कई राज्यों में आए प्राकृतिक आपदा को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने संवेदना जताई।

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज जो महानुभाव राष्ट्र रक्षा के लिए पूरी लगन से, पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा भी कर रहे हैं और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास भी कर रहे हैं। वो हमारे किसान हैं, हमारे जवान हैं, हमारे नौजवानों के हौसले हैं, हमारी माताओं-बहनों का योगदान है, दलित-शोषित-वंचित-पीड़ित हैं। वहीं, पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदा में जान गवाने वालों के प्रति संवेदना जताई है।

आपदा में जान गवाने वालों पर PM मोदी ने संवेदना जताई

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस वर्ष और पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, अपनी संपत्ति खोई है। देश को भी नुकसान उठाना पड़ा है। आज मैं उन सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि संकट की इस घड़ी में देश उनके साथ खड़ा है।

नई शिक्षा नीति पर पीएम मोदी ने की बात

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति पर भी बात की। उन्होंने कहा, नई शिक्षा नीति के अंतर्गत हम देश में ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित करना चाहते हैं कि मेरे देश के नौजवानों को विदेश न जाना पड़े, मध्यमवर्गीय परिवारों को लाखों-करोड़ रुपये खर्च न करने पड़ें।

Advertisement

 
 यह भी पढ़ें: प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने में सफल हुए, ग्लोबल संस्थानों का भारत के प्रति विश्वास बढ़ा है- PM मोदी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 07:52 IST