अपडेटेड 2 March 2026 at 13:40 IST
Iran Israel war: 'बातचीत और डिप्लोमेसी...', मिडिल ईस्ट में तनाव पर PM मोदी ने जताई चिंता, बताया समाधान का रास्ता
PM Modi on Middle East Tension: कनाडाई पीएम मार्क कार्नी संग द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारत का रूख साफ किया और कहा कि हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने की बात कही है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 4 min read

PM Modi news: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद पीएम मोदी और कार्नी ने एक साथ प्रेस को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर बड़ा बयान दिया।
पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात पर गहरी चिंता- PM मोदी
इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले और उसके पलटवार के बाद मिडिल ईस्ट में जो हालात पैदा हुए हैं, उस पर पीएम मोदी ने भारत का स्टैंड क्लियर किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में चल रहे कई तनावों पर भारत का रुख साफ है। हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने की बात कही है।
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी की मौजूदगी में पीएम ने आगे कहा कि जब दो डेमोक्रेसी एक साथ खड़ी होती हैं, तो शांति की आवाज और भी मजबूत हो जाती है। पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात हमारे लिए गहरी चिंता की बात है। भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए सभी विवादों को सुलझाने का समर्थन करता है। हम इस इलाके में सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पक्का करने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
भारत-कनाडा के बीच 3 MoU पर साइन
इस दौरान भारत और कनाडा ने 3 MoU के डॉक्यूमेंट्स एक्सचेंज किए, जिनमें क्रिटिकल मिनिरल कोऑपरेशन, रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और कल्चरल कोऑपरेशन शामिल हैं।
Advertisement
बता दें कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से भारत दौरे पर है। आज (2 मार्च) उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। कनाडा के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह भारत का उनका पहला आधिकारिक दौरा है।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री कार्नी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनका पहला भारत दौरा है। हम इसे एक अहम पड़ाव के तौर पर देख रहे हैं। उन्होंने पिछले साल कनाडा में G7 मीटिंग में मेरा और मेरे डेलीगेशन का गर्मजोशी से स्वागत किया था। आज भी उसी गर्मजोशी से उनका स्वागत करना हमारे लिए खुशी की बात है।
Advertisement
‘2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कनाडा के साथ संबंधों में हुई वृद्धि की सराहना की और कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक 50 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार को छूते हुए अपने आर्थिक सहयोग को और गहरा करना है। उन्होंने कहा, “आज हमने इस दृष्टिकोण को अगले स्तर की साझेदारी में बदलने पर चर्चा की। हमारा लक्ष्य 2030 तक 50 अरब डॉलर का व्यापार हासिल करना है। आर्थिक सहयोग की पूरी क्षमता का दोहन करना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए, हमने जल्द ही एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है।”
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस फैसले से दोनों देशों में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कनाडा के पेंशन फंडों ने भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश किया है। यह भारत की विकास गाथा में उनके गहरे विश्वास का प्रतीक है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 13:40 IST