Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, PM मोदी ने पीएम बालेन शाह को फोन कर जताई संवेदना, हर संभव मदद का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई भारी तबाही एवं जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बातचीत कर आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी और भारत सरकार की ओर से गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, PM मोदी ने पीएम बालेन शाह को फोन कर जताई संवेदना, हर संभव मदद का किया ऐलान
Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, PM मोदी ने पीएम बालेन शाह को फोन कर जताई संवेदना, हर संभव मदद का किया ऐलान | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनधन की व्यापक हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से फोन पर बातचीत की और नेपाल सरकार और वहां के प्रभावित नागरिकों के प्रति भारत की ओर से गहरी संवेदना प्रकट की। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि संकट की इस कठिन घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है।

नेपाल के नेतृत्व के साथ संवाद के दौरान भारत सरकार ने हर संभव मानवीय, चिकित्सा और राहत सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भारत द्वारा आपदा प्रबंधन सामग्री, खाद्य सामग्री और प्राथमिक चिकित्सा किट सहित आवश्यक संसाधन तुरंत नेपाल भेजने की तैयारी की गई है, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके।

हर संभव सहायता की प्रतिबद्धता

भारत सरकार ने नेपाल को त्वरित मानवीय सहायता, चिकित्सा सुविधाएं और राहत सामग्री प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने की तैयारी

राहत कार्यों को सुचारू बनाने के लिए भारत की ओर से विशेष संसाधन भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण और शेल्टर किट। प्रभावित परिवारों के लिए पर्याप्त मात्रा में सूखा राशन और पीने का पानी।आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा किट और जरूरी दवाएं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Nepal Flood: चीन से आई तबाही की लहर, पल भर में बहा ले गई कई जिंदगियां... ताश की पत्तों की तरह ढह गया फ्रेंडशिप ब्रिज, खौफनाक VIDEO

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड