अपडेटेड 17 March 2024 at 18:54 IST
'पूरा देश कह रहा है 4 जून को 400 पार', लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में PM Modi की हुंकार
Andhra Pradesh Rally PM Modi: पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश की रैली में कहा कि पूरा देश कह रहा है- 4 जून को 400 पार।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

Andhra Pradesh Rally: पीएम मोदी की की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान उन्होंने आंध्र प्रदेश की जनता को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा- 'ब्रह्मा, विष्णु, महेश, तीनों देवों का मुझे आशीर्वाद मिल रहा है। त्रिदेव के आर्शीवाद से तीसरे कार्यकाल में देश और भी बड़े निर्णय लेगा। ये संयोग देखिये, इस बार चुनावों के परिणाम चार जून को आने वाले हैं और पूरा देश कह रहा है 4 जून को 400 पार।'
'एनडीए का लक्ष्य विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण'
PM मोदी ने कहा- 'हमारा एनडीए गठबंधन क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है। इस चुनाव में हमारे सहयोगी लगातार बढ़ रहे हैं. एनडीए की ताकत बढ़ रही है. चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण लंबे समय से आपके अधिकारों और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एनडीए का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है।'
उन्होंने कहा- 'हमारी सरकार गरीबों की सेवा करती है। हमारी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये हैं। आंध्र प्रदेश में, एनडीए सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत लगभग 10 लाख घर दिए हैं। यहां पालनाडु में गरीबों के लिए करीब 5 हजार पक्के घर बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत आंध्र प्रदेश में करीब एक करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है।'
Advertisement
'कांग्रेस पार्टी का बस एक लक्ष्य'
PM मोदी ने कहा- 'NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है- गठबंधन के लोगों को Use and Throw करना। आज कांग्रेस को भले ही मजबूरी में इंडी अलायंस बनाना पड़ा हो, लेकिन इनकी सोच वही है।'
उन्होंने आगे कहा- 'कांग्रेस ने हमेशा आंध्र प्रदेश के गौरव का अपमान किया है। हमारी सरकार ने हमेशा आंध्र प्रदेश के गौरव का सम्मान किया है। एनडीए सरकार ने तेलुगु भूमि के पुत्र पी. वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया। कांग्रेस ने उनका अपमान किया। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर एनडीए और बीजेपी हमेशा देश के लिए समर्पित नेताओं का सम्मान करती है।'
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 17 March 2024 at 18:25 IST