अपडेटेड 17 March 2024 at 20:29 IST

AP: 'प्लीज नीचे उतर जाइए, आपकी जान हमारे लिए कीमती है', टावर पर चढ़े लोगों से PM मोदी ने की अपील

Andhra Pradesh Rally PM Modi: पीएम मोदी की की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान कई लोग टावर पर चढ़ गए।

LIVE: 'NDA, Powered by 140 Crore Indians, Fully Prepared For Elections', Says PM Modi, Slams Oppn
PM मोदी | Image: PTI/File

Andhra Pradesh Rally: पीएम मोदी की की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान कई लोग टावर पर चढ़ गए। पीएम मोदी ने पवन कल्याण के संबोधन के बीच मंच पर माइक के पास आकर लोगों से टॉवर से नीचे उतरने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा- 'पुलिस के लोग जरा उनको नीचे उतारिये। बिजली के तार हैं, आप वहां क्या कर रहे हैं। आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है। प्लीज नीचे आइये आप, मीडिया वालों ने आपकी फोटो ले ली है, आप नीचे आइये। आप नीचे आइये मेहरबान। यहां जो पुलिस के लोग होंगे, इन सभी टॉवर पर जरा केयर करें, इसमें बिजली के तार हैं। अगर कुछ गलत हो गया तो हमारे लिए बहुत पीड़ादायक होगा।'

'एनडीए का लक्ष्य विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण'

आंध्र प्रदेश की जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा- 'हमारा एनडीए गठबंधन क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है। इस चुनाव में हमारे सहयोगी लगातार बढ़ रहे हैं. एनडीए की ताकत बढ़ रही है. चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण लंबे समय से आपके अधिकारों और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एनडीए का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है।'

Advertisement

उन्होंने कहा- 'हमारी सरकार गरीबों की सेवा करती है। हमारी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये हैं। आंध्र प्रदेश में, एनडीए सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत लगभग 10 लाख घर दिए हैं। यहां पालनाडु में गरीबों के लिए करीब 5 हजार पक्के घर बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत आंध्र प्रदेश में करीब एक करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी ने तैयार किया अगले 5 साल का प्लान, अपने मंत्रियों को दिया ये बड़ा आदेश

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 17 March 2024 at 17:41 IST