अपडेटेड 9 July 2024 at 16:35 IST

भारत को बड़ी सफलता, रूसी सेना से भारतीयों को रिहा करेगा मॉस्को? पुतिन की हरी झंडी

PM Modi in Russia: यह मुद्दा कल शाम पुतिन द्वारा आयोजित दोनों देशों के नेताओं के बीच एक प्राइवेट डिनर में उठाया गया था।

PM Modi in Moscow
PM Modi In Moscow For Summit-Level Talks With President Putin | Image: AP

New Delhi: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय मॉस्को यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुद्दे को उठाने के बाद रूस ने रूसी सेना में सेवारत सभी भारतीयों को रिहा करने का फैसला किया है और उन्हें सुविधा भी प्रदान करेगा। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिल रही है।

आपको बता दें कि यह मुद्दा कल शाम पुतिन द्वारा आयोजित दोनों देशों के नेताओं के बीच एक प्राइवेट डिनर में उठाया गया था।

ये है मामला

यूक्रेन में चल रहे युद्ध के दौरान रूसी सेना में कार्यरत दो भारतीयों के मारे जाने के बाद चिंताएं बढ़ गईं। कई दर्जन लोग अभी भी युद्ध क्षेत्र में फंसे हुए हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्हें युद्ध में लड़ाकू के तौर पर चुना गया है। इस साल की शुरुआत में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पंजाब और हरियाणा के पुरुषों के एक समूह को सेना की वर्दी पहने हुए भारत लौटने के लिए मदद मांगते हुए दिखाया गया था और दावा किया गया था कि उन्हें युद्ध लड़ने के लिए धोखे के जरिए रूसी सेना में शामिल किया गया था।

इसके बाद सरकार ने कहा कि वे इस मामले को रूसी अधिकारियों के सामने दृढ़ता से उठा रहे हैं और जितनी जल्दी हो सके उनकी रिहाई पर काम कर रहे हैं। इस दौरान भारतीय जांच एजेंसियों ने कई स्थानों पर छापेमारी की और कथित तौर पर रूस में भारतीयों की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इन छापों में यह सामने आया कि इन कंपनियों ने 35 भारतीयों को रूस भेजा था, हालांकि एक अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कि उन सभी को युद्ध में लड़ने के लिए मजबूर किया गया था।

Advertisement

रूस के दौरे पर हैं PM मोदी

मॉस्को की हालिया दो दिवसीय यात्रा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहली अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय बैठक है। पीएम मोदी सोमवार, 8 जुलाई को मॉस्को पहुंचे, जहां नोवो-ओगारेवो में पुतिन ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री से कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री, प्रिय मित्र, गुड आफ्टरनून अगेन! मुझे आपको देखकर बहुत खुशी हुई। कल हमारी आधिकारिक बातचीत होगी, लेकिन आज इस घरेलू माहौल में हम शायद उन्हीं मुद्दों पर शांति से बात कर सकते हैं, लेकिन अनौपचारिक रूप से।'

प्राइवेट मीटिंग के दौरान रूसी समकक्ष ने कहा, ''आपने अपना पूरा जीवन भारतीय लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और लोग इसे महसूस करते हैं।'' इसपर पीएम मोदी ने कहा, ''आप सही हैं, मेरा एक ही लक्ष्य है- मेरे देश भारत के लोग।"

Advertisement

ये भी पढ़ेंः युद्ध के मैदान में समाधान नहीं होता, हमें वार्ता के जरिए ही शांति के रास्ते अपनाने होंगे- PM मोदी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 16:35 IST