'बहुत सारे अच्छे काम मेरे नसीब में ही लिखे हैं...', पोलैंड में PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

पीएम ने कहा कि आज का भारत सबसे जुड़ना चाहता है, आज का भारत सबके विकास की बात करता है, आज का भारत सबके साथ है, सबके हित की सोचता है।

PM Modi in Poland
PM Modi in Poland | Image: @BJP4India

PM Modi in Poland: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज का भारत सबसे जुड़ना चाहता है, आज का भारत सबके विकास की बात करता है, आज का भारत सबके साथ है, सबके हित की सोचता है।

पीएम ने कहा कि विश्व बंधु के रूप में दुनिया भारत को सम्मान दे रही है, हमारे लिए ये संस्कारों का विषय है। जिनको कहीं जगह नहीं मिली, उनको भारत ने अपने दिल और जमीन दोनों जगह स्थान दिया। आप भारतीयता के भाव से जुड़े हुए हैं। आपने शानदार स्वागत  किया, स्वागत के लिए पोलैंड की जनता का बहुत आभारी हूं।

45 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री पोलैंड आया है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 45 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री पोलैंड आया है। बहुत सारे अच्छे काम मेरे नसीब में ही लिखे हैं। ऐसे कई देश हैं, जहां दशकों तक भारत का कोई प्रधानमंत्री पहुंचा नहीं। दशकों तक भारत की नीति थी, सारे देशों से समान दूरी बनाएं रखें, आज के भारत की नीति सारे देशों से समान रूप से नजदीकी बनाओ।

जाम साहब के बनाए रास्ते को आज भी पोलैंड ने जीवंत रखा है- पीएम मोदी

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि दूसरे युद्ध में जब पोलैंड मुश्किलों से घिरा था, जब महिलाएं, बच्चे शरण के लिए जगह-जगह भटकते थे, तब जाम साहब आगे आए। मेरा जाम साहब के परिवार से काफी मिलना-जुलना रहा है, जाम साहब के बनाए रास्ते को आज भी पोलैंड ने जीवंत रखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दो दशक पहले गुजरात में भीषण भूकंप आया था, जामनगर भी उसकी चपेट में आया था, तब पोलैंड सबसे पहले मदद के लिए पहुंचने वाले देशों में एक था। पोलैंड में भी लोगों ने जाम साहब और उनके परिवार को भरपूर सम्मान दिया है ये प्यार, गुड महाराजा स्क्वैयर' में साफ दिखता है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'भारत की मीडिया में आप लोग ही छाए हुए हैं...', पोलैंड में PM मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड