'भारत की मीडिया में आप लोग ही छाए हुए हैं...', पोलैंड में PM मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित

PM Modi in Poland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

PM Modi in Poland
PM Modi in Poland | Image: X/BJP

PM Modi in Poland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की मीडिया में आप लोग ही छाए हुए हैं। इतना ही नहीं, भारत की मीडिया में ये भी चल रहा है कि 45 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री पोलैंड गया है।

उन्होंने कहा कि कई देश ऐसे भी हैं जहां दशकों तक भारत का कोई प्रधानमंत्री अभी तक नहीं पहुंचा है।

'आज का भारत सबसे जुड़ना चाहता है'

PM मोदी ने कहा- 'आज का भारत सबसे जुड़ना चाहता है। आज का भारत सबके विकास की बात करता है। आज का भारत सबके साथ है, सबके हित की सोचता है। विश्व बंधु के रूप में दुनिया भारत को सम्मान दे रही है। हमारे लिए ये संस्कारों का विषय है। जिनको कहीं जगह नहीं मिली, उनको भारत ने अपने दिल और जमीन दोनों जगह स्थान दिया।'

उन्होंने आगे कहा- 'आप भारतीयता के भाव से जुड़े हुए हैं। आपने शानदार स्वागत किया। स्वागत के लिए पोलैंड की जनता का बहुत आभारी हूं। 45 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री पोलैंड आया है। बहुत सारे अच्छे काम मेरे नसीब में ही लिखे हैं। ऐसे कई देश हैं, जहां दशकों तक भारत का कोई प्रधानमंत्री पहुंचा नहीं। दशकों तक भारत की नीति थी, सारे देशों से समान दूरी बनाएं रखें। आज के भारत की नीति सारे देशों से समान रूप से नजदीकी बनाओ।'

Advertisement

PM मोदी ने की पोलैंड की तारीफ

PM मोदी ने कहा- 'दूसरे युद्ध में जब पोलैंड मुश्किलों से घिरा था, जब महिलाएं, बच्चे शरण के लिए जगह-जगह भटकते थे। मेरा जाम साहब के परिवार से काफी मिलना-जुलना रहा है। जाम साहब के बनाए  रास्ते को आज भी पोलैंड ने जीवंत रखा है। दो दशक पहले गुजरात में भीषण भूकंप आया था। जामनगर भी उसकी चपेट में आया था। तब पोलैंड सबसे पहले मदद के लिए पहुंचने वाले देशों में एक था। पोलैंड में भी लोगों ने जाम साहब और उनके परिवार को भरपूर सम्मान दिया है। ये प्यार, गुड महाराजा स्क्वैयर' में साफ दिखता है।

ये भी पढ़ेंः 'ई तो गलती से मिस्टेक...', जब पटना में SDM साहब पर ही बरसी पुलिसवाले की लाठी; लोगों ने ऐसे लिए मजे

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड