अपडेटेड 25 January 2026 at 11:56 IST

Mann ki Baat: 'मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा, ये देश के भाग्य को बदलने की क्षमता रखते हैं', मन की बात कार्यक्रम में बोले PM Modi

मतदाता दिवस की शुभकामना देते हुए पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, आज मतदाता दिवस है और मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है। जैसे हम जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं और उसे सेलिब्रेट करते हैं।

PM Modi Mann ki Baat
PM Modi Mann ki Baat | Image: Republic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 130वें एपिसोड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामना देते हुए लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, पहली बार मतदाता बनने वालों का लोकतंत्र में इसलिए भरपूर स्वागत होना चाहिए क्योंकि उनके पास देश के भाग्य को बदलने की क्षमता है। मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है। पीएम मोदी साल 2026 में पहली बार 'मन की बात' की और आने वाले गणतंत्र दिवस की शुभकामना भी दी।


मन की बात के 130वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “साल 2026 का यह पहला 'मन की बात' है, कल 26 जनवरी को हम सभी गणतंत्र दिवस का पर्व मनाएंगे, इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी का ये दिन हमें अपने संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर देता है। ”

 मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा-PM मोदी

मतदाता दिवस की शुभकामना देते हुए पीएम मोदी ने मन की बात में कहा, “आज मतदाता दिवस है और मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है। जैसे हम जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं और उसे सेलिब्रेट करते हैं, ठीक वैसे ही जब भी कोई युवा पहली बार मतदाता बने तो पूरा मोहल्ला, गांव या फिर शहर एकजुट होकर उसका अभिनंदन करे और मिठाइयां बांटी जाएं, इससे लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।”

जनता की आवाज जरूर सुनी जाए-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'समावेशी लोकतंत्र के लिए हमारी नारी शक्ति, विशेषकर युवा महिलाओं की भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोगों की मतदान के लिए प्रतिबद्धता इतनी गहरी है कि चाहे वे हिमालय पर रहते हों या रेगिस्तान में, वे मतदान करके यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी आवाज जरूर सुनी जाए। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाता दिवस पर ‘माय-भारत’ के स्वयंसेवकों और युवाओं को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वे अपने या आसपास के लोगों के मतदाता बनने का जश्न मनाएं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक दिन बारिश और दिल्ली में प्रदूषण से बड़ी राहत, जानें ताजा AQI

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 January 2026 at 11:47 IST