अपडेटेड 23 August 2024 at 11:07 IST

पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर PM Modi ने दी बधाई, अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए कही बड़ा बात

भारत शुक्रवार को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

First Space Day
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दी बधाई | Image: ANI/X

National Space Day: भारत शुक्रवार, यानी 23 अगस्त को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है। आज के दिन भारत ने ऐसी उपलब्धि हासिल की थी जो अब तक कोई देश नहीं कर पाया है। चंद्रयान-3 लैंडर ने चांद पर आज से ठीक एक साल पहले आज ही के दिन सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की थी। इस खास दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के तौर पर मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहसे स्पेश डे पर  ISRO को बधाई दी है।

23 अगस्त 2023 को भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और उसके दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला देश बन था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान करने के लिए पीएम मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस ​​के रूप में घोषित किया था। जिसका थीम है, "चांद को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा" (Touching Lives while Touching the Moon: India’s Space Saga)। भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

PM मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को दी बधाई

PM मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा, प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सभी को बधाई। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ याद करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिन है। हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में हम और भी अधिक करेंगे। पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग को दिखाया है। 

 राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भारत मंडपम में कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भारत मंडपम में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी देखा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ भी मौजूद रहे। दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें ISRO की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।

Advertisement

आज ही के  दिन ISRO ने रचा था इतिहास

बता दें कि पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर ने चांद पर कदम रखा था। इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा था। लैंडर विक्रम में चांद के जिस दक्षिणी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग की थी, वहां इससे पहले किसी ने भी लैंडिंग नहीं की थी। 

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन चांद पर लहराया था 'तिरंगा', ISRO के चंद्रयान 3 मिशन का एक साल पूरा; CM योगी ने दी बधाई

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 August 2024 at 11:07 IST