आज ही के दिन चांद पर लहराया था 'तिरंगा', ISRO के चंद्रयान 3 मिशन का एक साल पूरा; CM योगी ने दी बधाई

23 अगस्त को चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर ने चांद पर कदम रखा था। इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi on Chandrayaan 3 Mission
चंद्रयान 3 मिशन का एक साल पूरा | Image: PTI

Chandrayaan 3 Mission: 23 अगस्त ही वो तारीख है, जब भारत ने अंतरिक्ष में तिरंगा लहराया था। ISRO का चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की थीं। यहां भारत से पहले दूसरा कोई देश नहीं पहुंचा। ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि को एक साल पूरा होने हो गया है। आज देश इस खास दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के तौर पर मना रहा है।

चंद्रयान 3 मिशन के एक साल पूरे होने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी और वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक उपलब्धि को सराहा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कीर्तिमान को रचते हुए वैज्ञानिकों ने मां भारती को गौरवान्वित करने का काम किया।

CM योगी ने दी बधाई

सीएम योगी ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, "आज ही के दिन वर्ष भर पहले देश के महान वैज्ञानिकों ने अपनी अनूठी प्रतिभा, असाधारण कौशल और अथक परिश्रम से चंद्रमा पर सफलतापूर्वक 'चंद्रयान-3' की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान रचते हुए मां भारती को गौरवान्वित किया था।"

उन्होंने आगे लिखा, "राष्ट्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के सम्मान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' मनाने का निर्णय लिया गया था, जो देशवासियों, विशेषकर युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है। आज प्रथम 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के अवसर पर हमारे मेधावी वैज्ञानिकों का अभिनंदन, जिन्होंने भारत को विश्व के नक्शे पर एक प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित किया है। आप सभी को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं!"

Advertisement

आज ही के दिन रचा था इतिहास

बता दें कि पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर ने चांद पर कदम रखा था। इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा था। लैंडर विक्रम में चांद के जिस दक्षिणी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग की थी, वहां इससे पहले किसी ने भी लैंडिंग नहीं की थी।

देश मनाएगा पहला 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस'

ऐसे में इस खास दिन को देशभर में धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में आयोजित होने वाले खास कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। वहीं, पहले नेशनल स्पेस डे पर खास थीम भी रखी गई है। इस बार की थीम 'चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा' (Touching Lives while Touching the Moon: India’s Space Saga) है। इसी थीम के साथ आज कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैसा होगा 2047 में PM मोदी के सपनों का भारत? दिल्ली को देखकर चौंधिया जाएंगी आंखें, Photos आईं सामने

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड