वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर Gen Z में जबरदस्त क्रेज, रजिस्ट्रेशन खुलते ही 1 घंटे के अंदर सीटें बुक, 42000 से अधिक वेटिंग
मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री का एक कार्यक्रम होने जा रहा है, लेकिन खास बात यह है कि वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने रजिस्ट्रेशन मैनेज करने के लिए ‘बुक माई शो’ (Book My Show) जैसे प्राइवेट डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का सहारा लिया है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi Vadodara Event: पीएम मोदी के प्रति लोगों की दीवानगी हर पीढ़ी के बीच बहुत ज्यादा है। अब मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री का एक कार्यक्रम होने जा रहा है, लेकिन खास बात यह है कि वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने रजिस्ट्रेशन मैनेज करने के लिए ‘बुक माई शो’ (Book My Show) जैसे प्राइवेट डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का सहारा लिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री के किसी कार्यक्रम के पंजीकरण के लिए किसी प्राइवेट डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल हो रहा है।
अब पीएम मोदी के आने से Gen Z में इतना जबरदस्त उत्साह दिखा कि टिकट बुकिंग खुलते ही एक घंटे के अंदर हाउसफुल हो गया।
टिकट हुए खत्म
वडोदरा के इस कार्यक्रम के लिए ‘बुक माई शो’ पर सोमवार 10.30 बजे टिकट बुक होनी शुरू हो गई थी। हालांकि यह टिकट फ्री थी जिसके लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं वसूला गया। लेकिन बुकिंग शुरू होते ही महज एक घंटे के अंदर सभी सीटें फुल हो गई।
42000 तक पहुंची वेटिंग
इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया लेकिन बड़ी बात यह भी है कि इस कार्यक्रम में सीट ना मिलने के कारण करीब 42,000 से ज़्यादा लोगों को वेटिंग लिस्ट में रख दिया गया है। यह सब Gen Z का पीएम मोदी के प्रति भारी उत्साह को दिखाता है।
Advertisement
M-टिकट से मिलेगी एंट्री
इस कार्यक्रम में पूरी तरह से डिजिटल और टेक्नोलॉजी-बेस्ड एंट्री सिस्टम होगा। रजिस्टर्ड लोगों को उनके 'बुक माई शो' अकाउंट पर एक डिजिटल M-टिकट मिलेगा, जिसमें एंट्री वेरिफ़िकेशन के लिए एक सुरक्षित लाइव QR कोड होगा। रजिस्ट्रेशन और वेरिफ़िकेशन से लेकर वेन्यू में एंट्री और सीटिंग तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से मैनेज की जा रही है, ताकि एंट्री तेज़ हो और भीड़ का आना-जाना आसान हो सके।
दौरा बेहद खास होने वाला है
गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पीएम मोदी 8 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे और वडोदरा में ₹35,000 करोड़ से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे। माल ढुलाई की कनेक्टिविटी को मज़बूत करने से लेकर डिजिटल फाइनेंस के भविष्य को आकार देने तक, यह दौरा भारत की विकास, इनोवेशन और तरक्की की यात्रा को और तेज़ करेगा। इस बार उनका गुजरात दौरा विकास, जनकल्याण और नए संकल्पों के साथ बेहद खास होने वाला है।