मस्‍कुराए, हाथ मिलाया और...दिल्ली मेट्रो में बच्चों संग PM मोदी का अलग अंदाज, पीएम ने शेयर किया VIDEO, जानिए Gen Alpha को क्या दिया मंत्र

SRCC जाने और वहां से वापस आने के लिए पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल किया। इस यात्रा से जुड़ा एक वीडियो पीएम मोदी ने आज रविवार को एक्स पर पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi in delhi metro
PM Modi in delhi metro | Image: PIB

शनिवार को पीएम मोदी ने SRCC (श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स) के शताब्दी समारोह में अपने भाषण से Gen Z विद्यार्थियों को दीवाना बना दिया। पूरा सभागार बस प्रधानमंत्री को देखने और सुनने के लिए भरा हुआ था। लेकिन SRCC जाने और वहां से वापस आने के लिए पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल किया। लेकिन प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा के दौरान मेट्रो में बच्चों से बातचीत कर Gen Alpha का भी का दिल जीत लिया। 

इस यात्रा से जुड़ा एक वीडियो पीएम मोदी ने आज रविवार को एक्स पर पोस्ट किया है, जो अब वायरल हो गया है। 

Uploaded image

पूरे देश को प्रेरणा देते हैं पीएम मोदी

वीडियो में पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा जन्माष्टमी मनाई..बच्चों ने कहा बिल्कुल अच्छे से मनाई। इसके बाद एक बच्चे ने पीएम से कहा “आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस हम मनाते हैं। हमारे साथ सर्वपल्ली राधाकृष्णन नहीं हैं जिन्होंने अपने जमाने में ढेर सारे स्टूडेंट्स को प्रेरणा दी थी।लेकिन आज हमारे पास आप (पीएम मोदी) हैं जो पूरे देश को प्रेरणा देते हैं। इसके लिए मैं आपको बहुत धन्यवाद देता हूं।” 

एक बच्चे ने पीएम को गुरु मंत्र सुनाया। एक लड़की ने पीएम मोदी को बताया कि वह उनकी उम्र के बच्चों के लिए बहुत प्रेरणास्त्रोत हैं। पीएम मोदी ने पूछा कि देश में क्या प्रगति हो रही है इस पर बात करते हो। इसके जवाब में लड़की ने कहा कि हांजी। 

Advertisement

पीएम मोदी ने दी सलाह

इस यात्रा के दौरान बच्चों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को सलाह देते हुए कहा कि आप अपने सिलेबस के अलावा बाहर की किताबें भी पढ़ें। नरेन्द्र मोदी ने बच्चों से कहा कि आप लोगों को बायोग्राफी या ऑटो बायोग्राफी पढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोग किसी भी खिलाड़ी, सिने कलाकार या वैज्ञानिक आदि की बायोग्राफी पढ़ सकते हैं।  

Uploaded image

काशी की ली रिपोर्ट 

मेट्रो में पीएम मोदी को एक लड़की काशी की भी मिली। प्रधानमंत्री ने उस लड़की से पूछा कि अभी लोगों को काशी कैसा लगता है। इसके जवाब में लड़की ने कहा कि मैंने तो खुद काशी को बदलते देखा है। मेरी पढ़ाई भी BHU से हुई। पीएम मोदी ने फिर लड़की से पूछा कि काशी के लोग खुश है…अच्छा काम हो रहा है? इसके जवाब में लड़की ने कहा कि बिल्कुल सर…अच्छा काम हो रहा है सब आपसे बहुत ज्यादा खुश है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- SRCC के एल्युमिनाई OG है, धुरंधर ना हो लेकिन हर क्षेत्र में धूम तो मचाई है- PM मोदी   

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड