नारी, नीति, निष्ठा, निर्णय और नेतृत्व... Women's Day पर पीएम मोदी ने VIDEO शेयर कर महिला शक्ति को किया नमन, दी बधाई
महिला दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने खास अंदाज में महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने X पर एक वीडियो भी शेयर किया है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

आज, 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नारी शक्ति को नमन करने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर महिला शक्ति को नमन करते हुए देशभर की महिलाओं की बधाई दी है।
बता दें महिला दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X और इंस्टाग्राम को दोनों को एक दिन के लिए उन महिलाओं को सौंपा है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर विभिन्न क्षेत्रों में महिला की भूमिका को दिखाते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं!
पीएम मोदी ने X पर शेयर किया वीडियो
पीएम मोदी ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा है, हम महिलादिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!
ग्लोबल ग्रोथ में महिलाओं की बड़ी भागीदारी-PM मोदी
वीडियो में पीएम मोदी को ये कहते हुए सुना जा सकता है, सभी विद्याएं देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों को सम्मान सर्वोपरी रहा है। इस सदी में ग्लोबल ग्रोथ में एक बहुत बड़ा महिलाओं की भागीदारी का होने वाला है। जो देश, जो समाज जितनी अधिक भागीदारी महिलाओं को देगा, उतना ही तेजी से ग्रो करेगा। भारत में आज वूमेन लीड डेवलपमेंट का दौर है।
Advertisement
अदम्य नारी शक्ति को सेलिब्रेट करें-PM मोदी
पीएम मोदी आगे कहते हैं, नारी, नीति निष्ठा, निर्णय शक्ति और नेतृत्व का प्रतिबिंब होती हैं। आज भारत महिलाओं की आवश्यकताओं और उनकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है, निर्णय ले रहा है। देश की नई शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। तो आइए इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें।