Women's Day पर दिल्ली की महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात, खाते में आएंगे 2500 रुपये! CM रेखा गुप्ता की कैबिनेट बैठक आज

शनिवार को रेखा गुप्ता कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में महिला समृद्धि योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Mahila Samridhi Yojana
Delhi Mahila Samridhi Yojana | Image: Republic

Delhi Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं का इंतजार खत्म होने को है। महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर दिल्ली सरकार की महत्वकांक्षी महिला समृद्धि योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। आज रेखा गुप्ता कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें योजना को लेकर बड़ी घोषणा की संभावना है।

दिल्ली में चुनाव के दौरान BJP ने सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद BJP ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस वादे को पूरा करने की बात कही थी।

कैबिनेट बैठक में लगेगी योजना पर मुहर

आज योजना को लेकर बड़े ऐलान की संभावना है। शनिवार को रेखा गुप्ता कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में महिला समृद्धि योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है और फिर इसको लेकर घोषणा की जा सकती है।

JLN स्टेडियम में BJP का बड़ा कार्यक्रम

वहीं, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium में एक कार्यक्रम भी होने जा रहा है, जिसमें BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शिरकत करेंगे। अनुमान है कि सरकार कार्यक्रम में  योजना को लागू होने की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

Advertisement

गौरतलब है कि दिल्ली में BJP की सरकार बनने के बाद से ही आम आदमी पार्टी (AAP) महिला सम्मान योजना को लेकर CM रेखा गुप्ता को निशाने पर ले रही है। बीते दिन ही आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखकर चुनावी वादा याद दिलाया और कहा कि मुझे उम्मीद है दिल्ली की महिलाओं के मोबाइल में 2500 रु उनके खाते में आने का मैसेज आएगा।

किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये? 

ध्यान देने वाली बात ये है कि दिल्ली की सभी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए नहीं दिए जाएंगे। ये केवल उन महिलाओं को ही मिलेंगे, जो गरीब परिवार से आती है। ताकि उनका महीने का गुजारा हो सके और उन्हें आर्थिक रुप से मजबूत किया जा सके।

Advertisement

कब शुरू होगा आवेदन? 

योग्य महिलाओं को इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसका रजिस्ट्रेशन आज ही शुरू होने की संभावना है। योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, दिल्ली के निवासी होने का प्रमाण, आधार लिंक, बैंक अकाउंट डिटेल्स के अलावा आय का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं की आय 3 लाख से कम है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी नौकरी (स्थायी या अस्थायी) वाली महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE/ CM रेखा गुप्ता और गृह मंत्री अमित शाह के बीच क्या-क्या बात हुई? रिपब्लिक पर दिल्ली की मुख्यमंत्री ने खोला राज

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड