अपडेटेड 14 December 2024 at 18:37 IST
आपातकाल में देश को जेल बना दिया, जब-जब लोकतंत्र की चर्चा होगी, कांग्रेस का कलंक याद आएगा- PM मोदी
75 years of the Constitution: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा 75 साल की यात्रा का जिक्र किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

75 years of the Constitution: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा 75 साल की यात्रा का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष आज हो रहे हैं। हमारे यहां 25 साल, 50 साल और 60 साल का भी महत्व है। संविधान जब 25 साल पूरे कर रहा था तब ही संविधान को नौच दिया गया। देश को जेलखाना बना दिया गया। नागरिकों के अधिकारों को लूट लिया गया। कांग्रेस के माथे पर जो पाप है ये कभी धुलने वाला नहीं है।
पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में कहा कि भारत के संविधान निर्माताओं के प्रयास को मिट्टी में मिलाने की कोशिश की गयी। अटल जी की सरकार में संविधान का 50 वां वर्ष मनाया गया। उन्होंने संविधान की भावना को जीने का प्रयास किया था। जब देश संविधान का 50 वर्ष मन रहा था और 50 वर्ष की पूर्णाहुति हुई तो मेरा सौभाग्य था की मैं भी मुख्यमंत्री बन गया। 60 साल पूरे होने परे हमने प्रण किया हम संविधान के 60 साल का उत्सव मनाएंगे। हाथी पर संविधान को रखा गया और राज्य का मुख्यमंत्री संविधान का महत्व बताते हुए हाथी के साथ संविधान के नीचे पैदल चल रहा था।
संविधान की 75 साल की यात्रा यादगार, भारत लोकतंत्र की जननी है- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि संविधान निर्माता इस बात पर बहुत सजग थे वो भारत के जन्म को 1947 में नहीं मानते थे वो नहींब मानते थे की भारत में लोकतंत्र 1950 से आ रहा है। वो मानते थे भारत की विरासत को और वो सजग थे उनको उस बात का पूरा ध्यान था। भारत का लोकतंत्र और अतीत बहुत ही समृद्ध रहा है। भारत का अतीत विश्व के लिए प्रेरक रहा है इसलिए भारत आज मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में जाना जाता है। हम सिर्फ लार्जेस्ट डेमोक्रेसी नहीं हैं बल्कि हम मदर ऑफ डेमोक्रेसी हैं।
Advertisement
हमने वीमेन लेड डेवेलपमेंट के विचार को आगे रखा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में हमारे लिए गर्व की बात है की दुनिया के कई देश आज़ाद भी हुए और संविधान भी बना लेकिन महिलाओं को अधिकार देने में दशकों बीत गए लेकिन हमारे यहां शुरुआत से को वोट का अधिकार दिया गया। जब G20 सम्मिट हुआ हमने संविधान की भावना को बढ़ाते हुए वीमेन लेड डेवेलपमेंट के विचार को आगे रखा।
Advertisement
हर बड़ी योजना के केंद्र में महिलाएं होती हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी सांसदों ने एक स्वर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करके भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये। हर बड़ी योजना के केंद्र में महिलाएं होती हैं। ये भी संयोग है की 75 वर्ष जब हम मना रहे हैं, तो राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं। इस सदन में भी महिला सांसदों की संख्या बढ़ रही हैं मंत्रिपरिषद में भी उनका स्थान बढ़ रहा है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 14 December 2024 at 18:37 IST