Bengal Election: 'TMC में सबका नंबर लगेगा, मंत्री हो या संतरी, सबका होगा हिसाब', झारग्राम में गरजे PM मोदी

झारग्राम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'बंगाल का ये चुनाव इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है, बंगाल की पहचान बचाने के लिए है। आज बंगाल पर उसकी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है।'

PM MODI
PM MODI | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए TMC पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा,यहां टीएमसी जिस रास्ते पर चल रही है, उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। टीएमसी घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। इसलिए बंगाल का हर समाज, हर वर्ग, हर क्षेत्र इस बार ठान चुका है, संकल्प ले चुका है कि परिवर्तन लाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं बंगाल की बहनों को TMC की दूर्नीति से सावधान करना चाहता हूं। TMC मां, माटी, मानुष की बात करके सत्ता में आई थी लेकिन TMC ने मां को धोखा दिया है। पिछले दिनों आपने संसद में भी देखा भाजपा ने प्रयास किया कि महिलाओं को 2029 के चुनाव से आरक्षण मिलना शुरू हो जाए लेकिन महिला विरोधी TMC ने संसद में इसका विरोध किया। TMC ने हर प्रकार का छल, प्रपंच किया जिससे बंगाल की महिलाओं को 33% आरक्षण न मिल पाए।"

ये चुनाव बंगाल को बचाने के लिए है-PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'बंगाल का ये चुनाव इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है, बंगाल की पहचान बचाने के लिए है। आज बंगाल पर उसकी पहचान खोने का खतरा मंडरा रहा है। यहां TMC जिस रास्ते पर चल रही है उसका एजेंडा बहुत खतरनाक है। TMC घुसपैठियों के लिए, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। ऐसी सरकार जो सिर्फ घुसपैठियों के मज़हब, घुसपैठियों की भाषा और घुसपैठियों के तौर-तरीकों की रक्षा करेगी।'

TMC ने 15 साल में बंगाल को बर्बाद किया

TMC के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने जनता से सवाल किए, “TMC की निर्मम सरकार को आपने 15 साल दिए, 15 साल कम समय नहीं होता। 15 साल में TMC की निर्मम सरकार ने आपको क्या दिया? आदिवासी क्षेत्रों को क्या मिला? न पढ़ाई, न कमाई, न दवाई और न सींचाई। यहां सब कुछ बेहाल है। ये लोग अपनी तिजोरियां भरने में लगे हैं। यहां आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ भूमि पर TMC ने कब्जा कर रखा है।”

Advertisement

पीएम मोदी ने का बंगाल की जनता से बड़ा वादा

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'मुझे लोग बताते हैं, यहां अगर एक बार बिजली चली जाए तो कई-कई दिन बाद आती है। कई बार आती ही नहीं। बिजली तो नहीं आती लेकिन बिजली का भारी-भरकम बिल जरूर आता है। यहां आप अंधेरे में हैं और टीएमसी के नेताओं के बंगले-गाड़ियां चकाचक चमक रहे हैं। इसलिए मोदी ने संकल्प लिया है, यहां के कोयले को लूटने वालों को, आपको अंधेरे में रखने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। चुन-चुन कर इन लुटेरों का हिसाब किया जाएगा।'

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर तेजस्वी का बिहार CM पर निशाना, जानें क्या कहा?
 

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड