अपडेटेड 9 July 2024 at 16:46 IST

Worst baby names: भूलकर भी न दें अपने बच्चों को ये नाम, पलट सकती है किस्मत

What are you not allowed to name your baby: माता-पिता को अपने बच्चों के कौन से नाम नहीं रखने चाहिए, जानते हैं इसके बारे में...

baby names
बच्चों का नाम | Image: freepik

What not to name your baby: अक्सर आपने देखा होगा कि माता-पिता अपने बच्चों के नाम भगवानों के नाम पर रखते हैं, जिससे उन्हें भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। भगवान शिव जी के भक्त शिवजी पर रखते हैं तो दुर्गा मां के भक्त उनसे जुड़े रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे आसपास कुछ ऐसे नाम भी मौजूद हैं, जिन्हें बच्चों को नहीं देने चाहिए। जी हां, अगर इन नामों को अपने बच्चों को देते हैं तो इन नामों का गलत प्रभाव उनके जीवन पर पड़ सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इन्हीं नामों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों को कौन से नाम (Baby Names in Hindi) नहीं देने चाहिए। पढ़ते हैं आगे…

बच्चों को न दें ये नाम (What not to name your baby?)

  • माता-पिता को बच्चों का नाम रावण नहीं रखना चाहिए। रामायण में महान पंडित रावण ने सीता हरण कर राम को ललकारा था। 
  • पेरेंट्स को अपने बच्चों का नाम कुंभकरण भी नहीं रखना चाहिए। कुंभकरण हर वक्त नींद में रहते थे। 
  • बच्चों का नाम मंथरा भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि मंथरा ही थी, जिसने कैकई को श्री राम को वनवास भेजने के लिए भड़काया था। 
  • अपने बच्चों का नाम माता-पिता को कैकयी भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि महाराज दशरथ को कैकयीने ही श्री राम को वनवास जाने के लिए उकसाया था। 
  • माता-पिता को अपने बच्चों का नाम मेघनाथ भी नहीं रखना चाहिए। रावण का पुत्र मेघनाथ जितना बलवान था उतना ही क्रोधित भी था। 
  • बच्चों का नाम दुर्योधन भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि महाभारत में दुर्योधन ने कई बार श्री कृष्ण और अर्जुन का अपमान किया। 
  • माता-पिता को अपने बच्चों का नाम अश्वत्थामा भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि आज तक अश्वत्थामा अपने कर्मों का भार उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Hair Growth: बालों को बनाना है लंबा और मजबूत तो नाभि में लगाएं ये तेल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 16:38 IST