Palak Cheese Paratha Recipe: कैसे बनाएं पालक चीज पराठा, रोज के नाश्ते में कुछ हटकर करें ट्राई, बच्चों से बड़ों तक के लिए परफेक्ट है ये देसी स्वाद

Palak Cheese Paratha Recipe: क्या आप भी रोज-रोज एक ही तरीके के नाश्ते करके बोर हो गए हैं, तो आपके लिए हम कुछ हटकर लेकर आए हैं। पालक चीज पराठा ऐसा टेस्टी नाश्ता होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए परफेक्ट होता है।

palak cheese paratha
palak cheese paratha | Image: freepik

Palak Cheese Paratha Recipe: ठंड के मौसम में कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो शरीर को गर्माहट और ताकत दोनों दे पाए। ऐसे समय में हरी सब्जियों से बनी रेसिपी सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होती है, बल्कि स्वाद में भी कमाल की होती है। पालक आयरन, फाइबर और जरूरी विटामिन्स से भरपूर होता है, वहीं चीज इसे क्रीमी और बच्चों के लिए और भी टेस्टी बना देता है। अगर आप रोज के पराठों से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, हेल्दी और बच्चों को पसंद आने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो पालक चीज पराठा एक बेहतरीन चॉइस बन सकता है।

पालक चीज पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस पराठे को बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है। घर में आटा, पालक और चीज आसानी से मिल जाता है। इसी से ये टेस्टी  जिश तैयार की जा सकती है। आटे में पालक का पेस्ट मिलाने से इसका रंग और फ्लेवर दोनों बढ़ जाते हैं, जबकि चीज की स्टफिंग इसे और भी खास बना देती है।

पालक चीज पराठा बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोकर हल्का उबाल लें और ठंडा होने पर हरी मिर्च और अदरक के साथ बारीक पीस लें।
  • अब एक बर्तन में आटा लें, उसमें नमक और थोड़ा तेल मिलाकर पालक का पेस्ट डालें।
  • जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और कुछ देर ढककर रख दें।
  • अब कद्दूकस किए हुए चीज में काली मिर्च पाउडर मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।
  • आटे की लोई बनाकर बेलें, बीच में चीज के इस मिक्स को रखें और चारों तरफ से बंद करके हल्के हाथ से पराठा बेल लें।
  • गर्म तवे पर पराठा डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें और घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक पकाएं।
  • अब आपके पराठे बनकर तैयार हैं। इन पालक चीज पराठों को आप हरी चटनी, दही या रायते के साथ परोस सकते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रिंस नरूला से टूटी शिवित तोमर की दोस्ती, एविक्शन के बाद किया अनफॉलो
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड