Prince Narula Betrayal To Siwet Tomar: प्रिंस नरूला से टूटी शिवित तोमर की दोस्ती, 'द 50' में हुआ कुछ ऐसा कि एविक्शन के बाद किया अनफॉलो
Prince Narula Betrayal To Siwet Tomar: शो 'द 50' में शिवित तोमर का एविक्शन हो गया है। उन्होंने बाहर जाते ही प्रिंस नरूला को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। दोनों के बीच की दोस्ती अब खत्म हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Prince Narula Betrayal To Siwet Tomar: रियलिटी शो 'द 50' जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे इसमें ट्विस्ट और ड्रामा भी बढ़ता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के खिलाफ वोट कर एविक्शन करते नजर आते हैं। अब शो से शिवित तोमर बाहर हो गए हैं। इसी बीच शिवित का इंस्टाग्राम पर प्रिंस नरूला को अनफॉलो करना फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
क्या खत्म हो गई प्रिंस और शिवित की दोस्ती
शो 'द 50' में शिवित तोमर और प्रिंस नरूला की दोस्ती को फैंस काफी पसंद कर रहे थे। दोनों शो में एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आ रहे थे। हालांकि सोर्स के मुताबिक शिवित तोमर शो से बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही शिवित के एविक्शन की वजह प्रिंस नरूला को माना जा रहा है। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि धोखे की सबसे बुरी बात ये है कि ये दुश्मनों से नहीं मिलता। इस पोस्ट के बाद शिवित ने प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि बाद में शिवित ने यह क्रिप्टिक पोस्ट डिलीट भी कर दिया है।
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
शो 'द 50' में अब तक शिवित और प्रिंस को एक दूसरे का पूरा साथ देते देखा गया था। ऐसे में प्रिंस की वजह से शिवित के एविक्शन की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अकेले खेलने का दम रखना चाहिए, मंडली में खेलोगे तो ऐसा ही होगा। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि शिवित को प्रिंस से अलग हटकर खेलना चाहिए था क्योंकि वह हमेशा उनके पीछे नजर आए। फिलहाल शिवित के एविक्शन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रोडीज से शुरू हुई थी दोस्ती
गौरतलब है कि प्रिंस नरूला और शिवित तोमर की दोस्ती शो 'द 50' से पहले की है। दोनों रोडीज में साथ नजर आ चुके हैं। रोडीज में शिवित, प्रिंस नरूला की गैंग का हिस्सा थे। उस शो के दौरान भी प्रिंस शिवित को काफी पसंद करते थे। ऐसे में शो 'द 50' में दोनों की दोस्ती टूटने की खबर ने फैंस को चिंतित कर दिया है।