अपडेटेड 28 November 2024 at 15:51 IST
Winter Skin Care: सर्दियों में फटने लगी है आपकी स्किन तो रात को सोने से पहले लगाएं ये चीज
सर्दियों में अक्सर लोगों को स्किन फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानें रात को सोने से पहले अपने स्किन पर क्या लगाएं...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हीं समस्याओं में त्वचा की समस्या भी शामिल है। सर्दी में अक्सर स्किन फट जाती है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वातावरण में नमी की कमी हो जाती है। यदि रात को सोने से पहले त्वचा पर कुछ चीज लगाई जाए तो स्किन फटने की समस्या से राहत मिल सकती है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले (Skin Care tips in hindi) अपनी त्वचा पर क्या लगाएं। पढ़ते हैं आगे...
रात को सोने से पहले क्या लगाएं?
- रात को सोने से पहले आप अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल को लगाएं। बता दें एलोवेरा जेल के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा जेल को क्रीम की तरह सोने से पहले लगा सकते हैं।
- आप रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर नारियल का तेल जरूर लगाएं। नारियल का तेल न केवल आपकी स्किन को फटने से बचा सकता है बल्कि त्वचा के रंग पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।
आप रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर बादाम का तेल भी लगा सकते हैं। बादाम का तेल न केवल त्वचा की समस्या को दूर कर सकता है बल्कि त्वचा पर नमी भी बनाए रख सकता है। - त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए आप अपनी त्वचा पर मलाई लगा सकते हैं। मलाई के इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आप कच्चा दूध भी अपनी स्किन पर लगा सकते हैं।
- आप रात को सोने से पहले विटामिन ई का कैप्सूल भी अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा से संबंधित कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 28 November 2024 at 15:51 IST