अपडेटेड 27 November 2024 at 23:07 IST
क्या आपके घर के मंदिर में लगी है पितरों की तस्वीर? जानें ऐसा करना कैसा
Which direction to keep a pitru photo at home: घर में पितृ फोटो किस दिशा में रखना चाहिए? क्या हम अपने पूर्वजों की तस्वीरें पूजा कक्ष में रख सकते हैं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Puja ghar me pitro ki photo lagana chahiye ya nahi: देवता और पितरों, दोनों का स्थान अलग-अलग और महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में दोनों की पूजा अलग-अलग नियमों के साथ की जाती है। लेकिन क्या दोनों को एक साथ एक ही मंदिर में रखना सही है? अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण अपने घर के मंदिर में पितरों की तस्वीर लगा देते हैं पर वे ये नहीं जानते कि ऐसा करना कैसा है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या घर के पूजा घर में पितरों की फोटो (Which direction to keep a pitru photo at home?) लगाई जा सकती है या नहीं। पढ़ते हैं आगे…
क्या हम अपने पूर्वजों की तस्वीरें पूजा कक्ष में रख सकते हैं?
- बता दें कि वास्तु के अनुसार व्यक्ति को पितरों की तस्वीर पूजा के कमरे में नहीं रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं।
- देवताओं का स्थान उच्च और उससे थोड़ा नीचे पितरों का स्थान माना गया है। ऐसे में साथ में रखने से देव-देवता नाराज हो सकते हैं।
- इससे अलग पितरों की फोटो को घर के मंदिर में लगाने से वास्तु दोष का भी सामना करना पड़ सकता है। कहते हैं ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है।
- मान्यता है कि यदि घर के मंदिर में पितरों की तस्वीर लगाई जाए तो इससे देवताओं के साथ साथ पितर भी नाराज होते हैं और परिवारवालों पर पितृ दोष लगता है।
- इसके अलावा एक मान्यता यह भी है कि यदि पितरों की तस्वीर पूजा घर में लगाई जाए तो इससे घर में कलह कलेश बढ़ने लगते हैं और परिवार वालों पर संकट आने शुरू हो जाते हैं। इससे अलग ग्रह भी कमजोर होने लगते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 November 2024 at 23:07 IST