अपडेटेड 27 November 2024 at 21:38 IST
खाना खाने के तुरंत बाद नहाना हो सकता है खतरनाक, जानें क्यों
Is it okay to bathe after eating? खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से क्या होता है? इसका उत्तर जानते हैं इस लेख के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is it okay to bathe after eating? कुछ लोगों की आदत होती है कि वे खाना खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं या फिर वे सुबह उठकर सबसे पहले खा लेते हैं उसके बाद नहाते हैं। बता दें कि ऐसा करना सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जी हां, यदि खाना खाने के तुरंत बाद नहाया जाए तो व्यक्ति को कई नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में इन परिणामों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नहाने के बाद व्यक्ति को क्यों नहीं (khane ke baad nahane se kya hota hai) नहाना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से क्या होता है?
- बता दें कि खाना खाने के बाद व्यक्ति के शरीर का तापमान एकदम बढ़ जाता है। ऐसा पाचन क्रिया के कारण होता है। ऐसे में यदि व्यक्ति खाना खाने में तुरंत बाद नहा लेता है तो उसके कारण पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- खाने के बाद तुरंत नहाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। खाना खाने के बाद नहाया जाए तो पेट के आस-पास की रक्त वाहिकाएं ठंडी होने लगती हैं और कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में पाचन धीमा होने के साथ-साथ पेट में दर्द की समस्या हो जाती है।
- खाने के तुरंत बाद नहाने से इम्यूनिटी भी कमजोर पड़ सकती है। बता दें कि कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि खाना खाने के बाद नहाया जाए तो व्यक्ति का इम्यून सिस्टम नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है।
- बता दें कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाया जाए तो इससे सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को खाना खाने के बाद थोड़ा रुककर नहाने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें - शादीशुदा पुरुष न खाएं ये चीज, वरना कमजोरी...
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 November 2024 at 21:38 IST