अपडेटेड 27 December 2024 at 10:33 IST
ठंड में सीने में जम गया है कफ? नानी मां का ये काढ़ा पिघला सकता है सारी बलगम
Cough home remedies: यदि आपके सीने में कफ जमा हो गया है तो ऐसे में आप नानी मां के काढ़ा से समस्या को दूर कर सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cough home remedies: सर्दियों में अक्सर लोगों को कफ की समस्या हो जाती है। सीने में जमा कफ न केवल सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकता है बल्कि इसके कारण खांसी, गले में दर्द आदि समस्याएं भी होती है। ऐसे में बता दें कि नानी मां का काढ़ा इस समस्या से राहत दिला सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर रहकर कैसे सीने में जमा कफ को बाहर निकाल सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
काढ़े का फायदा
नानी मां का काढ़ा बनाने के लिए आपके पास मुलेठी और शहद का होना बेहद जरूरी है। बता दें कि दोनों में ही एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो ना केवल बलगम को पिघला सकते हैं बल्कि उसे बाहर निकालने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। बता दे मुलेठी पुरानी से पुरानी खांसी को भी दूर कर सकती है। इसके अलावा गले की खराश को दूर करने में भी ये उपयोगी है। मुलेठी खांसी और जुकाम से भी राहत दिला सकती है। इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को भी गरम रखा जा सकता है। इस काढ़े में अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। अदरक के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर से खराब बैक्टीरिया को बाहर निकालने में उपयोगी हैं। इस काढ़े में लौंग और काली मिर्च भी उपयोग में लाई जाती है जो छाती को गर्म रखती है। साथ ही बलगम को आसानी से बाहर निकाल सकती है।
कैसे बनाएं ये काढ़ा
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप पानी में काली मिर्च, लौंग, अदरक और मुलेठी को डालें। अब अच्छे से उबालकर छान लें। उसके बाद बने मिश्रण में शहद को मिलाएं और फिर सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 December 2024 at 10:33 IST