अपडेटेड 6 January 2026 at 15:41 IST

Dishwashing Tips: ठंड में गीजर के बिना भी चुटकियों में धो लें बर्तन... अपनाएं ये आसान तरीका, हाथों में नहीं होगी जलन

ठंड में बिना गीजर के आराम से बर्तन धोने के आसान तरीके के बारे में हम आज बताने जा रहे हैं। जानें कैसे हाथों को ठंड से कैसे बचाएं।

Winter Dishwashing Tips
ठंड में बिना गीजर के आराम से धो सकेंगे बर्तन | Image: Freepik

Winter Household Tips: सर्दियों में ठंडे पानी से बर्तन धोना सबसे मुश्किल होता है। सभी अपने घर में गीजर नहीं लगवा पाते, ऐसे में बिना गीजर के भी कुछ आसान तरीकों को अपनाकर हाथों को ठंड से बचाया जा सकता है, जिससे डायरेक्ट ठंडा पानी आपके हाथों पर नहीं गिरेगा, इससे आराम से बर्तन धो सकते हैं।

गीजर के बिना बर्तन धोने के तरीके

ग्लव्स पहनें: ठंड में बर्तन धोते वक्त डिशवॉशिंग दस्ताने पहनना सबसे आसान और ये सबसे असरदार तरीका है। रबर या सिलिकॉन के ग्लव्स हाथों को सीधे ठंडे पानी के कांटेक्ट में आने से बचाते हैं।
गर्म पानी का इस्तेमाल करें: अगर आपके पास गीजर नहीं है, तो आप एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करके उसमें बर्तन धो सकते हैं।
बर्तन धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करें: साबुन का इस्तेमाल करने से बर्तन आसानी से धोए जा सकते हैं और हाथों को भी कम नुकसान होता है।
बर्तन धोने के बाद हाथों को गर्म पानी से धोएं: बर्तन धोने के बाद हाथों को गर्म पानी से धोने से हाथों की ठंडक दूर होती है और हाथ नरम रहते हैं।

डिशवॉशिंग ग्लव्स खरीद सकते हैं?

डिशवॉशिंग ग्लव्स आपको आसानी से लोकल किराना स्टोर, सुपरमार्केट या हार्डवेयर की दुकानों पर मिल जाते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी कई तरह के ऑप्शन मौजूद है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं। सर्दियों में बर्तन धोना एक मुश्किल काम हो सकता है, लेकिन इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने हाथों को ठंड से बचा सकते हैं और आराम से बर्तन धो सकते हैं।

पानी से बर्तन धोने पर कुछ लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ठंडे पानी के संपर्क में आने से हाथों की नसें सिकुड़ जाती हैं और रक्त संचार (blood circulation) धीमा हो जाता है। इससे जोड़ों में दर्द या अर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों की तकलीफ बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आपको भी ठंडे पानी से बर्तन धोने में दिक्कत होती है तो आप ग्लव्स जरूर पहनें।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी-अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी से फिर विवादों में JNU

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 January 2026 at 15:41 IST