अपडेटेड 21 November 2024 at 22:25 IST
Onion: क्यों रुलाते हैं प्याज? काटते समय इन 4 ट्रिक्स का करें इस्तेमाल, नहीं आएंगे एक भी आंसू
Onion: प्याज काटते समय आंसू आना आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आंसू क्यों आते हैं और इससे बचने के लिए क्या करें? आइए इसके बारे में जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Onion Cutting Trick Without Tears: स्वाद से लेकर सेहत तक में सुधार के लिए भारत में प्याज (Onion) का इस्तेमाल किया जाता है। खाने को चटपटा या जायकेदार बनाना हो या फिर नाश्ते (Breakfast) में पकोड़े (Pakoda) का मजा लेना हो, लोगों को दिमाग में सबसे पहला ख्याल प्याज (Onion) का ही आता है, हालांकि जब इसे काटने की बारी आती है, तो लोगों के आंखों से आंसू निकल आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि प्याज काटते समय आंख (Eyes) से आंसू (Tears) क्यों आते हैं? नहीं... तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि प्याज काटते समय आंसू क्यों आते हैं और इससे राहत पाने के लिए आप किन ट्रिक्स (Onion Cutting Trick) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वैसे तो प्याज (Onion Cutting Tricks) काटते समय आंखों में आंसू आने की समस्या बहुत आम है। लेकिन इसके पीछे की वजह बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल इसका कारण प्याज में मौजूद रसायनिक यौगिक होते हैं, जिन्हें अलिल सुल्फाइड कहा जाता है। जब प्याज काटा जाता है, तो ये यौगिक हवा में मिलकर सल्फ्यूरिक एसिड बनाते हैं, जो आंखों की परत को परेशान करता है और आंसू आने लगते हैं। ऐसे में चलिए आपको इससे बचने के तरीके के बारे में बताते हैं।
प्याज काटते समय अपनाएं ये ट्रिक्स नहीं निकलेगा आंख से एक भी आंसू
इस पानी का करें इस्तेमाल
प्याज को ठंडे पानी में रखकर काटने से आंसू आने की समस्या कम होती है, क्योंकि ठंडा पानी सल्फ्यूरिक एसिड के प्रभाव को कम करता है।
काटने से 30 मिनट पहले करें ये काम
प्याज काटने से पहले उसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, इससे प्याज के रसायनिक यौगिक कम हो जाते हैं।
Advertisement
ठंडे पानी से धोएं आंख
प्याज काटते समय अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें, इससे आंसू आने की समस्या कम होगी।
चेहरे पर लगाएं गीला कपड़ा
प्याज काटते समय अपने चेहरे पर एक गीला कपड़ा रखें, इससे सल्फ्यूरिक एसिड के वाष्प आपकी आंखों तक नहीं पहुंचेंगे।
Advertisement
इन ट्रिक्स को आजमाकर आप प्याज काटते समय आंसू आने की समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा, प्याज काटने के लिए विशेष प्रकार के चाकू भी उपलब्ध हैं, जिनमें विशेष प्रकार के ब्लेड होते हैं जो प्याज के रसायनिक यौगिकों को कम करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 21 November 2024 at 22:25 IST