अपडेटेड 16 November 2024 at 22:15 IST

Cup Of Tea: एक दिन 1 या 2 कितने कप चाय पीना सही? जरूरत से ज्यादा चाय पीने से होते हैं ये बड़े नुकसान

Tea Side Effects: क्या आप भी चाय के शौकीन हैं और दिन में कई कप चाय पी लेते हैं? तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं एक दिन में कितने कप चाय पीना चाहिए।

How many cups tea drink in a day
एक दिन में कितने कप चाय पीना सही? | Image: AI

How many cups tea drink in a day: क्या आप भी चाय (Tea) पीने के शौकीन हैं? एक दिन में कितनी चाय पीते हैं? भारतीय लोग चाय (Chay) पीने के बेहद शौकीन होते हैं। ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत ही इसी से होती है। वहीं अगर ठंड (Winter) का मौसम आ जाए तो फिर क्या ही कहना दिनभर न जानें कितने कप चाय (Cup Of Tea) गटक जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितने कप चाय पीना चाहिए, जो सेहत के लिए नुकसानदायक न हो? नहीं... तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि एक दिन में कितने कप चाय पीना सेहत के लिए सही होता है।

दरअसल, चाय (Tea) भारतीय लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा माना जाता है। यहां नॉर्मल बातचीत से लेकर खुशी और गम तक को बांटने के लिए चाय की चुस्की (Cup Of Tea) ली जाती है। लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जो कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। तो चलिए जानते हैं एक दिन में कितने कप चाय पीना सही (Ek Din Me Kitne Cup Chay Pina Sahi) है और इसके ज्यादा सेवन से कौन-कौन सी सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

ज्यादा चाय पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं (What problems occur from drinking too much tea?)

दिल और नींद पर बुरा असर (Bad Effect On Heart and Sleep)
चाय में कैफीन होता है, जो अधिक मात्रा में लेने से अनिद्रा, चिंता, और दिल की धड़कन बढ़ सकती है।

पाचन से जुड़े समस्याएं (Digestive Problems)
ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी, गैस, और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement

दांतों की समस्याएं (Dental Problems)
चाय में टैनिन होता है, जो दांतों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

हड्डियों की समस्याएं (Bone Problems)
ज्यादा चाय पीने से कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियों की समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement

नींद की कमी (Lack Of Sleep)
रात में ज्यादा चाय पीने से नींद नहीं आती और थकान महसूस होती है।

बढ़ता है वजन (Increasing Weight)
चीनी या क्रीम वाली चाय पीने से कैलोरी बढ़ती है और वजन बढ़ सकता है।

दिल की समस्याएं (Heart Problems)
अधिक कैफीन लेने से दिल की धड़कन बढ़ सकती है और रक्तचाप बढ़ सकता है।

एलर्जी और सेंसिटिविटी (Allergies and Sensitivity)
कुछ लोगों को चाय के कुछ तत्वों से एलर्जी या सेंसिटिविटी हो सकती है।

एक दिन में कितने कप चाय पीना सही? (How many cups tea okay to drink in a day?)

अगर आप ज्यादा चाय पीने से होने वाले नुकसानों से बचना चाहते हैं, तो चाय का सेवन सीमित मात्रा में करें और स्वस्थ विकल्प चुनें, जैसे कि हर्बल चाय या ग्रीन टी। वहीं अगर बात करें कि एक दिन में कितने कप चाय पीना चाहिए तो हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में 3 से 4 कप चाय पीना सही है, लेकिन इससे ज्यादा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें… Eyes Protect Tips: Air Pollution ने आंखों का कर दिया है बुरा हाल, इन 5 तरीको से रखें ख्याल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 16 November 2024 at 22:15 IST