गुदगुदी करने पर हंसी क्यों आती है? जानें इसके पीछे का कारण
Why do we laugh when tickled: आपने देखा होगा जब हम किसी व्यक्ति को गुदगुदी करते हैं तो उसे हंसी आती है। जानते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Why do we laugh when tickled: अक्सर आपने देखा होगा कि हमें जब गुदगुदी होती है तो बहुत तेज हंसी आती है। बता दें कि ये दोनों एक दूसरे से जुड़े होते हैं। गुदगुदी के बाद हंसी आने के पीछे कुछ कारण हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते हैं। ऐसे में इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुदगुदी करने पर व्यक्ति को हंसी क्यों आती है। पढ़ते हैं आगे…
गुदगुदी करने पर हंसी क्यों आती है?
- बता दें कि गुदगुदी का प्रभाव हमारे मन और नर्वस सिस्टम पर पड़ता है। ऐसे में जब भी कोई व्यक्ति हमें हल्का सा भी टच करता है तो इसके कारण हमारे नर्व को सिग्नल मिलता है और वो सिग्नल हंसी में बदल जाता है।
- यदि वैज्ञानिकों के मानें तो गुदगुदी हमारी बॉडी की एक प्रोटेक्टिव रिएक्शन को पैदा करता है। ऐसे में जब कोई भी व्यक्ति हमारे सेंसिटिव पार्ट्स को टच करता है तो हम ऐसे रिएक्शन के रूप में हंसते हैं।
- बता दें कि गुदगुदी के माध्यम से हम अपने स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। जब व्यक्ति गुदगुदी से हंसता है तो इसके कारण ब्रेन में एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जिससे हमारी मेंटल हेल्थ अच्छी होती है।
- अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग गुदगुदी करने के बाद हंसते नहीं है इसके पीछे कारण है उनकी मानसिक और शारीरिक प्रतिक्रिया में फर्क होना। जब नर्वस सिस्टम की सेंस्टिविटी अलग होती है तो इसके कारण लोगों को गुदगुदी के बाद भी हंसी नहीं आती है।
- जिन लोगों को मानसिक समस्या है अगर उन्हें गुदगुदी की जाए तो इसके कारण उनकी मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण व्यक्ति चिंता को भी दूर कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।