Onion Cry: प्याज काटते समय आंखों से क्यों आते हैं आंसू? जानें लें यह वजह
Onion Cry: अक्सर जब भी हम प्याज काटते हैं तो आंखों से आंसू जरूर आते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Onion Cry: सब्जी की ग्रेवी बनानी हो या सलाद सजाना, प्याज के बिना खाना अधूरा लगता है। लेकिन प्याज काटने का अनुभव अक्सर 'दर्द भरा' होता है। जैसे ही आप चाकू चलाते हैं, आंखों से टप-टप आंसू गिरने लगते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि प्याज में ऐसा क्या है जो हमें रुला देता है? आखिर आंखों के आंसू क्यों आते हैं और इसके पीछे का कारण क्या है?
प्याज काटते समय आंखों से आंसू आने का कारण
- प्याज काटने पर जो आंसू निकलते हैं, वे भावनात्मक नहीं बल्कि कैमिकल होते हैं। प्याज मिट्टी के नीचे उगता है, जहां उसे कई तरह के कीड़े-मकोड़ों का सामना करना पड़ता है। खुद को बचाने के लिए प्याज के अंदर एक खास तरह का कंपाउंड होता है। जब हम प्याज काटते हैं, तो उसके सेल्स टूट जाते हैं। सेल्स के टूटने से उनके अंदर मौजूद एलीनेज नामक एंजाइम बाहर निकल आता है।
- यह एंजाइम प्याज के अमीनो एसिड सल्फर ऑक्साइड को सल्फेनिक एसिड में बदल देता है। जिससे आंखों से आंसू आने लगते हैं।
आंखों में जलन क्यों होती है?
- जब यह गैस हवा में तैरते हुए हमारी आंखों के संपर्क में आती है, तो यह आंखों की नमी के साथ मिलकर हल्का सल्फ्यूरिक एसिड बना लेती है।
- हमारी आंखें बहुत सेंसिटिव होती है। जैसे ही उन्हें इस एसिड का पता चलता है, तो दिमाग तुरंत लैक्रिमल ग्लैंड को मैसेज भेजता है। इसी कारण आंखों से आंसू आने लग जाते हैं।
ये भी पढ़ें - Chandra Grahan 2026 Vastu Tips: चंद्र ग्रहण से पहले घर से हटा लें ये चीजें, वरना मंडराएगी खतरे की घंटी; जानें नियम
- अगर आप बिना रोए प्याज काटना चाहते हैं, तो विज्ञान की इन छोटी-छोटी ट्रिक्स को अपना सकते हैं।
- प्याज काटने से 15-20 मिनट पहले उसे फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर रासायनिक प्रक्रिया धीमी हो जाती है और गैस कम निकलती है।
- प्याज को छीलकर पानी में डुबोकर काटें या नल के बहते पानी के पास काटें। पानी गैस को आंखों तक पहुंचने से पहले ही सोख लेता है।
- प्याज के निचले हिस्से में एंजाइम की मात्रा सबसे अधिक होती है। इसे अंत में काटने से आंसू देर से आएंगे।