अपडेटेड 22 February 2026 at 10:51 IST

Chandra Grahan 2026 Vastu Tips: चंद्र ग्रहण से पहले घर से हटा लें ये चीजें, वरना मंडराएगी खतरे की घंटी; जानें नियम

Chandra Grahan 2026 Vastu Tips: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ग्रहण के समय को नकारात्मक ऊर्जा का संचार माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन वास्तु के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Chandra Grahan 2026 Vastu Tips
Chandra Grahan 2026 Vastu Tips | Image: Meta Ai

Chandra Grahan 2026 Vastu Tips: ज्योतिष दृष्टि से साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण बेहद खास होने वाला है। इस बार यह ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगने जा रहा है। भारत में दिखाई देने के कारण इसका धार्मिक प्रभाव और सूतक काल मान्य होगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। यदि आपके घर में कुछ खास चीजें मौजूद हैं, तो यह ऊर्जा कई गुना बढ़कर परिवार की सुख-शांति को बाधित कर सकती है। 

आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण से पहले आपको घर से किन चीजों को हटा देना चाहिए और किन नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

ग्रहण से पहले हटाएं खंडित मूर्तियां

अगर आपके मंदिर या घर में कोई भी मूर्ति थोड़ी सी भी टूटी हुई है, तो उसे तुरंत हटा दें। ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा इन खंडित मूर्तियों में केंद्रित हो जाती है, जो घर में दरिद्रता ला सकती है।

ग्रहण से पहले हटाएं बंद घड़ियां

वास्तु में बंद घड़ी को 'रुकी हुई प्रगति' का प्रतीक माना जाता है। ग्रहण काल में यह नकारात्मकता को सोख लेती है, जिससे घर के सदस्यों के करियर में बाधाएं आती हैं।

Advertisement

ग्रहण से पहले हटाएं सूखे पौधे 

घर के अंदर अगर कोई पौधा सूख गया है, तो उसे बाहर निकाल दें। साथ ही, ग्रहण से पहले बना हुआ भोजन या तो खत्म कर दें या उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। बिना तुलसी के रखा बासी भोजन ग्रहण के बाद अशुद्ध माना जाता है।

ग्रहण से पहले हटाएं पुराने फटे जूते-चप्पल

घर से मेन गेट के पास रखे पुराने जूते-चप्पल राहु-केतु के प्रभाव को बढ़ाते हैं। ग्रहण से पहले इनकी सफाई करें या इन्हें हटा दें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Period Cramps Home Remedies: पीरियड के दर्द का परमानेंट इलाज, किचन की इन 3 चीजों से मिनटों में पाएं राहत

चंद्र ग्रहण के दौरान वास्तु के अनुसार क्या करें और क्या न करें?

  • सूतक लगने से पहले दूध, दही और पीने के पानी में तुलसी के पत्ते जरूर डालें। तुलसी एक प्राकृतिक एंटी-सेप्टिक और नकारात्मकता को दूर करने वाली औषधि मानी जाती है।
  • सूतक काल के दौरान घर के मंदिर को पर्दे से ढक दें। इस दौरान मूर्तियों को छूना वर्जित है।
  • वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही किसी नुकीली चीज का प्रयोग करना चाहिए।
  • ग्रहण काल में मौन रहें या 'ऊं नमः शिवाय' या 'सं चंद्रमसे नमः' का जाप करें। इससे मानसिक शांति बनी रहती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 10:51 IST