अपडेटेड 16 August 2024 at 16:13 IST

किन कारणों से प्रेगनेंसी नहीं होती? जान लें एक महिला मां क्यों नहीं बन पाती...

What is the reason behind not getting pregnant? किसी महिला के गर्भवती नहीं होने का क्या कारण है? जानें प्रेगनेंट न हो पाने के मुख्य कारण....

pregnancy na hone ke kya karan ho sakte hain
pregnancy na hone ke kya karan ho sakte hain | Image: freepik

Signs you can't get pregnant: महिलाओं के लिए मां बनने का सुख सबसे बड़ा सुख होता है। वहीं एक महिला तभी पूर्ण मानी गई है जब वो इस धरती पर एक जीवन लेकर आई है। लेकिन आजकल गलत खानपान और खराब जीवन शैली महिला को इस सुख से वंछित कर देती है। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि एक महिला प्रेग्नेंट क्यों नहीं (What are the most common reasons for not getting pregnant) हो पातीं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंट न होने के पीछे क्या कारण (Reason for not getting pregnant when everything is normal) जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

किसी महिला के गर्भवती नहीं होने का क्या कारण है?

  • बता दें कि मां न बनने के पीछे अनियमित पीरियड्स जिम्मेदार हो सकते हैं। दरअसल गर्भावस्था के लिए अंडों का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। लेकिन अनियमित पीरियड्स के चलते अंडों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं। ऐसे में सबसे पहले अनियमित पीरियड्स की समस्या सही करना जरूरी है। 
  • महिलाएं प्रेग्नेंट, ओव्यूलेशन समस्या के कारण भी नहीं हो पाती हैं। ओव्यूलेशन शरीर में पोषक तत्वों की कमी, अनियमित पीरियड्स के कारण हो सकता है। ऐसे में ओव्यूलेशन का सही समय पर होना बेहद जरूरी है। इसके लिए सही खानपान और मेडिटेशन महिलाओं के काम आ सकता है। 
  • थायराइड की समस्या के कारण भी महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो पाती है। बता दें कि थायराइड डिसऑर्डर प्रेग्नेंट हार्मोन को खराब कर सकता है, जिसके कारण पीरियड साइकिल और ओव्यूलेशन पर प्रभाव पड़ता है। 
  • बता दें कि आज के समय में महिलाएं घर और बाहर की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं लेकिन इसके कारण तनाव हो जाना आम बात है। तनाव के चलते भी महिलाओं को मां बनने में दिक्कत होती है। यह भी एक रुकावट का काम करता है। ऐसे में समय रहते तनाव को दूर करना बेहद जरूरी है। 

नोट - यहां दिए गए बिंदु बताते हैं कि महिलाएं मां क्यों नहीं बन पाती हैं। लेकिन इसके पीछे कुछ गंभीर कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें - पुरुषों में Sperm Count क्यों कम हो जाता है?जानें तेजी से बढ़ाने के Tips

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 16:03 IST