अपडेटेड 15 August 2024 at 19:33 IST
पुरुषों में Sperm Count क्यों कम हो जाता है? जानें तेजी से बढ़ाने के ये हैं उपाय...
Why does sperm come low? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्पर्म काउंट क्यों कम होता है और आप इसे कम होने से कैसे बचा सकते हैं। पढ़ते हैं...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sperm Count kam hone ke karan: पुरुषों के लिए स्पर्म काउंट का हेल्दी होना बेहद जरूरी है। बता दें कि स्पर्म काउंट की गुणवत्ता पर अगर नकारात्मक प्रभाव आ जाए तो न केवल बांझपन की समस्या हो सकती है बल्कि इसके कारण अन्य समस्याएं भी आ सकती हैं। हमारे जीवन शैली और कुछ समस्याएं कम स्पर्म काउंट का कारण हो सकती हैं। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्पर्म काउंट क्यों कम होता है और इसे कैसे बचा जा सकता है। पढ़ते हैं आगे…
कम स्पर्म काउंट के कारण? (Low sperm count causes)
- स्पर्म काउंट कम होने के पीछे कुछ जीवनशैली से जुड़ी आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। बता दें कि जब व्यक्ति भरपूर नींद नहीं लेता या शारीरिक व्यायाम की कमी हो जाती है तब यह समस्या हो सकती है।
- इससे अलग यदि व्यक्ति अत्यधिक शराब का सेवन करता है या स्मोकिंग ज्यादा करता है तो इसके कारण भी व्यक्ति का स्पर्म काउंट कम हो सकता है।
- इससे अलग यदि पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो जाती है तब स्पर्म काउंट कम हो सकता है।
- यदि कोई पुरुष कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हो जाता है तो लक्षणों के तौर पर कम स्पर्म काउंट की समस्या देखी जा सकती है। साथ ही कैंसर होने पर सर्जरी, कीमोथेरेपी आदि चरणों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में इनका नकारात्मक प्रभाव स्पर्म काउंट पर पड़ता है।
स्पर्म काउंट को कम होने से कैसे रोकें?
- स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए व्यक्ति को न केवल भरपूर नींद लेनी चाहिए बल्कि खान-पान से जुड़ी आदतों को भी जोड़ना चाहिए।
- व्यक्ति को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए और खुद को शारीरिक रूप से एक्टिव रखना चाहिए।
- इससे अलग स्मोकिंग और शराब को छोड़ देना चाहिए और यदि समस्या ज्यादा बढ़ गई है तो एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 19:33 IST