अपडेटेड 10 February 2026 at 21:27 IST

Rasgulla Vs Gulab Jamun: आप भी हैं मीठे के शौकीन, घर पर रसगुल्ला या गुलाब जामुन कौन बनाना है आसान? जानें रेसिपी और तरीका

Rasgulla Vs Gulab Jamun: अगर आप भी मीठे के शौकीन हैं, तो 'रसगुल्ला और गुलाब जामुन' की यह जंग आपके किचन तक जरूर पहुंचती होगी। दोनों ही भारतीय मिठाइयों के सरताज हैं, लेकिन इन्हें घर पर बनाने का अनुभव काफी अलग होता है। आइए आपको विस्तार से गुलाब जामुन और रसगुल्ले बनाने के बारे में बताएंगे।

Rasgulla Vs Gulab Jamun
Rasgulla Vs Gulab Jamun | Image: Freepik

Rasgulla Vs Gulab Jamun: भारत में त्यौहार हो या कोई छोटी सी खुशी, बिना मीठे के सब अधूरा है। और जब बात 'मिठाइयों के राजा' की आती है, तो मुकाबला हमेशा दो दिग्गजों के बीच होता है: स्पंजी सफेद रसगुल्ला और चाशनी में डूबा गरमा-गरम गुलाब जामुन। अगर आप भी इस उलझन में हैं कि घर पर क्या आजमाया जाए तो यह लेख आपकी मदद करेगा। आइए जानते हैं कि रसगुल्ले और गुलाब जामुन किस तरह बनाएं?

रसगुल्ले कैसे बनाएं?  

  • इसे बनाने की मुख्य सामग्री दूध, नींबू दूध फाड़ने के लिए और चीनी है।
  • सबसे पहले दूध उबालकर उसमें नींबू का रस डालें और छेना तैयार करें। 
  • छेने को तब तक हथेली से मलना पड़ता है जब तक कि वह पूरी तरह चिकना न हो जाए।
  • पतली चाशनी तैयार करें और उसमें छेने की गोलियां डालकर 10-15 मिनट तक उबालें।
  • रसगुल्ला बनाना थोड़ा ट्रिकी है। अगर छेने की नमी सही न हो या उसे सही से न मसला जाए, तो रसगुल्ले सख्त हो सकते हैं या चाशनी में जाते ही फट सकते हैं।

गुलाब जामुन कैसे बनाएं? 

  • गुलाब जामुन अपनी रिचनेस के लिए जाना जाता है। इसे शाही मिठाई कहा जाता है। इसमें मावा पड़ता है। लेकिन आजकल लोग मिल्क पाउडर से भई बना लेते हैं। 
  • खोये में थोड़ा मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाकर एक नरम आटा गूंथ लें।
  • इसकी छोटी गोलियां बनाकर इन्हें धीमी आंच पर घी या तेल में सुनहरा भूरा होने तक तला जाता है।
  • तली हुई गोलियों को इलायची और केसर वाली गाढ़ी चाशनी में डुबोया जाता है।
  • इसमें सबसे बड़ी चुनौती तापमान की है। अगर घी ज्यादा गरम हुआ तो गुलाब जामुन बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें - Wednesday Remedies: बुधवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां होंगी दूर

इस सीक्रेट ट्रिक को जरूर आजमाएं 

  • गुलाब जामुन- मावा और मैदा को मिलाकर छोटी गोलियां बनाएं, उन्हें घी में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें और फिर इलायची वाली चाशनी में डुबो दें।
  • रसगुल्ला- दूध फाड़कर छेना निकालें, उसे खूब मसलें, गोलियां बनाएं और उबलती हुई पतली चाशनी में 10-15 मिनट तक पकाएं।

आप पहले पढ़ लें कि रसगुल्ले या गुलाब जामुन में से कौन से बनाना सबसे आसान है, फिर आप उसी हिसाब से घर पर बनाएं। 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 21:27 IST