अपडेटेड 2 August 2024 at 22:27 IST
Friendship Day 2024: कब और क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, कैसे हुई इसकी शुरुआत? ये है इतिहास
हर साल अगस्त महीने में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह क्यों और कब मनाया जाता है और इसका इतिहास क्या है?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Kyo Manaya Jata Hai Friendship Day: हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई दोस्त जरूर होता है, जिससे वह अपनी सारी अच्छी, बुरी और सीक्रेट बातें शेयर करता है। दरअसल, दोस्ती का रिश्ता भले ही खून का रिश्ता न हो, लेकिन ये खून के रिश्ते से बढ़कर होता है। कई बार जब अपने साथ छोड़ देते हैं, तो यही दोस्त साथ देते हैं। ऐसे ही दोस्तों को साल का एक दिन समर्पित किया गया है, जिसे फ्रेंडशिप डे के रुप में जाना जाता है और हर कोई यह डे जरूर मनाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को क्यों मनाया जाता है? और इसकी शुरूआत कैसे हुई? नहीं तो चलिए Friendship Day के इतिहास के बारे में जानते हैं।
भारत में दोस्ती का बेहद खास महत्व होता है। सदियों से भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं। कृष्ण-सुदामा की दोस्ती में ईमानदारी, त्याग और सम्मान का भाव दिखाती है, जो एक सच्चे मित्र की पहचान है। एक सच्चा मित्र जीवन के हर मोड़ पर साए की तरह साथ रहता है, जो न सिर्फ हमारे जीवन को सफल बनाता है बल्कि खुशियां भी बांटता है। इसलिए दोस्ती के इस रिश्ते का जश्न मनाने के लिए साल का एक दिन तय किया गया है, ताकि हर कोई अपने दोस्त को स्पेशल फील करवा सके। जीवन में दोस्त की अहमियत को समझाने के मकसद से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। हालांकि इसकी शुरुआत कैसे हुई इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरूआत?
फ्रेंडशिप डे की शुरुआत को लेकर कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। कहा जाता है कि 1935 में अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार के दिन एक व्यक्ति को मार दिया था। इस खबर से आहत होकर उसके दोस्त ने खुदकुशी कर ली। दोस्ती की ऐसी मिसाल सामने आने के बाद अमेरिकी सरकार ने ही अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने की घोषणा की। जीवन में दोस्त की अहमियत को समझाने के मकसद से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।
क्या है फ्रेंडशिप डे का इतिहास?
वहीं अगर बात करें फ्रेंडशिप डे के इतिहास के बारे में तो 30 जुलाई 1958 में अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने का प्रस्ताव पराग्वे में पेश हुआ था। जिसके कई सालों बाद 2011 में संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाने की घोषणा की, हालांकि, अमेरिका, भारत, बांग्लादेश जैसे कई देश फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाते हैं। कहते हैं कि दुनिया के तमाम देशों में दोस्ती के माध्यम से खुशी और एकता के संदेश को फैलाने के समाधान के तौर पर यह दिन अस्तित्व में आया।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 22:27 IST