अपडेटेड 2 August 2024 at 20:35 IST
कपल्स क्यों अपना रहे हैं DINK, क्या है इसका मतलब? इनकम और बच्चों से है खास कनेक्शन
इन दिनों कपल्स में DINK का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन इसका मतलब और इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Kyo Badh Raha Hai DINK Ka Trend: जैसे-जैसे दुनिया आधुनिकता की तरफ बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे खानपान, लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप और फैमिली को लेकर भी लोगों की सोच काफी बदलती जा रही है। पहले के लोगों का मानना था कि शादी और बच्चे सही समय में हो जाएं तो यह पति-पत्नी के रिश्ते और हेल्थ दोनों के लिए ही बेहतर होता है, लेकिन आज के समय में लड़का हो या फिर लड़की दोनों ही फैमिली की बजाय अपने करियर पर फोकस करते हैं। जिसकी वजह से वह देर से शादी करते हैं और अगर सही उम्र में विवाह कर भी लें तो फैमिली प्लानिंग नहीं करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर डिंक का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है, जिसका कनेक्शन इनकम और फैमिली प्लानिंग से हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
लड़का हो या फिर लड़की हर किसी की जिंदगी में शादी का पल बेहद खास होता है, लेकिन पैरेंट्स बनने की खुशी अलग ही होती है। हालांकि इन दिनों लोग फैमिली प्लानिंग करने की बजाय करियर और अपने शौक को पूरा करना चाहते हैं। ऐसे में कपल्स के बीच काफी तेजी से डिंक ट्रेंड बढ़ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि डिंक ट्रेंड का मतलब क्या है और इसका इस्तेमाल क्यों बढ़ रहा है।
क्या है डिंक का मतलब और क्यों बढ़ रहा है इसका ट्रेंड?
डिंक का मतलब होता है 'डबल इनकम, नो किड्स' या 'डुअल इनकम, नो किड्स'। इसका ट्रेंड इन दिनों उन कपल्स में काफी ज्यादा बढ़ रहा है, जो शादी-शुदा तो हैं पर जॉब करते हैं और फिलहाल के लिए उनका फैमिली प्लानिंग का कोई इरादा नहीं है। तब ऐसे कपल्स इस टर्म का इस्तेमाल करते हैं। इसमें कपल्स नौकरी करते हैं, लेकिन उन्हें पेरेंट्स बनने की कोई जल्दबाजी या जरूरत नहीं होती। ऐसे में पति-पत्नी जो भी कमाते हैं उसकी सेविंग करते हैं या फिर अपने शौक यानी मौज मस्ती, घूमना-फिरना करते हैं। पिछले कुछ समय में इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।
कपल्स क्यों अपना रहे हैं डिंक?
कपल्स इस ट्रेंड को तेजी से इसलिए फॉलो कर रहे हैं, ताकि उन्हें फायनेंशियल फ्रीडम रहे और उन्हें करियर में आगे बढ़ने का समय और मौके ज्यादा मिले। इसके अलावा कपल्स अपनी पर्सनल चॉइस को ज्यादा से ज्यादा महत्व दे सकें और खुद को प्राथमिकता देने का मौका मिले। साथ ही अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।
Advertisement
कपल्स को DINK का क्या है फायदा?
जो कपल्स डिंक के ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, उन्हें अपने लिए क्वालिटी टाइम मिलता है जिससे उन्हें खुशी मिलती है और खुद को निखारने का समय भी मिलता है। इसके अलावा इससे कपल्स को एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने में भी हेल्प मिलती है। साथ-साथ रोजाना नई चीजों को सीखने से खुद को ज्यादा बेहतर इंसान बनाने में मदद मिलती है। ऐसे में दिन ब दिन कपल्स के बीच डिंक का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है और पति-पत्नी इसे फॉलो कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें… Nipple Discharge: पुरुषों के निप्पल से क्यों होता है डिस्चार्ज? जानें इसके लक्षण और कारण
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 20:35 IST