अपडेटेड 18 December 2024 at 16:49 IST
किन सब्जियों को खाने से बनती है गैस? जानें बादी वाली Vegetables
What Indian vegetables cause gas? कौन सी भारतीय सब्जियां गैस का कारण बनती हैं? कौन-कौन सी सब्जी बादी करती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What foods increase stomach gas? अक्सर आपने अपने बड़े बुजुर्गों से यह कहते सुना होगा कि कुछ चीजों को मत खाओ वरना शरीर में बादी होने लगती है। बता दें कि हमारे आसपास कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिनके सेवन से शरीर में बादी बनने लगती है यानी शरीर में ज्यादा गैस होने लगती है। बादी एक आयुर्वेदिक शब्द है, जिसका मतलब होता है शरीर में गंदगी जमा होना। ऐसे में लोगों को इन सब्जियों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन सब्जियों के सेवन से शरीर में बादी बन सकती है। पढ़ते हैं आगे...
कौन सी सब्जी खाने से गैस बनती है?
- व्यक्ति को टमाटर का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। बता दें कि यदि सीमित मात्रा में टमाटर खाए जाएं तो सेहत के लिए अच्छे हैं। लेकिन यदि अधिक मात्रा में टमाटर खाए जाएं तो सेहत को नुकसान पहुंच सकते हैं।
- व्यक्ति को अपनी डाइट में फूलगोभी का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। बता दें कि फूलगोभी के सेवन से शरीर में बादी बन सकती है। फूल गोभी शरीर में अधिक गैस बनाती है।
- व्यक्ति यदि बैंगन का सेवन भी जरूरत से ज्यादा करता है तो इसके कारण शरीर में बादी की समस्या हो सकती है। व्यक्ति को बैंगन भी डॉक्टर की सलाह पर खाना चाहिए। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि हर किसी को बैंगन से बादी नहीं होती। ऐसे में शरीर पर भी निर्भर करता है।
- व्यक्ति को आलू के अधिक मात्रा में सेवन से भी बादी की शिकायत हो सकती है। बता दें कि यदि व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत नहीं है तो ऐसे में व्यक्ति को ज्यादा मात्रा में आलू को नहीं खाना चाहिए वरना गैस की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें - सरसों के तेल में लौंग डालकर मालिश करने से क्या होता है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 December 2024 at 16:49 IST