अपडेटेड 16 December 2024 at 22:10 IST
सरसों के तेल में लौंग डालकर मालिश करने से क्या होता है?
Mustard oil with clove benefits in Hindi: लौंग के तेल से मालिश करने से क्या होता है? सरसों के तेल में क्या डालकर मालिश करें? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sarson ke tel me laung milakar lagane ke fayde: लौंग और सरसों का तेल सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। इन दोनों के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत को कई समस्याओं से भी बचा सकते हैं। ऐसे में यदि दोनों को एक साथ लगाया जाए, तो इससे सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंच सकता है। ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख किसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सरसों का तेल और उसमें लौंग मिलाकर लगाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
सरसों के तेल में लौंग डालकर मालिश करने के फायदे
- सरसों के तेल और लौंग को औषधी के रूप में देखा जा सकता है। ऐसे में यदि आपको त्वचा से संबंधित समस्या है तो आप सरसों का तेल और लौंग को मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं।
- यदि आपके शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द है तो ऐसे में आप सरसों के तेल में लौंग को मिलाकर उसे प्रभावित स्थान पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से दर्द से राहत मिल सकती है।
- बता दें सरसों का तेल और लौंग दोनों ही बालों के लिए बहुत उपयोगी है। यह बालों को घना और मजबूत बना सकता है। इसके इस्तेमाल से जड़ों का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और बालों को मजबूती रहती है। 0
- यदि आप दांत के दर्द से परेशान हैं तब भी आप सरसों के तेल में लौंग को मिलाकर लगा सकते हैं। इसे लगाने से दांत के दर्द के कारण होने वाली सूजन से भी राहत मिल सकती है।
- यदि आप सर्दी जुकाम से परेशानी रहते हैं तो ऐसे में लौंग और सरसों के तेल के इस्तेमाल से सर्दी जुकाम की समस्या को दूर किया जा सकता है।
- आप सबसे पहले सरसों के तेल में लौंग की कुछ कलियों को डालें उसके बाद उसे उबालें अब गुनगना होने पर प्रभावित स्थान पर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 December 2024 at 22:10 IST