अपडेटेड 8 October 2024 at 14:41 IST
कुट्टू के आटे और सिंघाड़े के आटे में क्या फर्क है? खाने से पहले जान लें
Is singhara atta and kuttu atta the same? क्या सिंघारा का आटा और कुट्टू का आटा एक ही है? इस लेख के माध्यम से जानें दोनों में अंतर
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is singhara atta and kuttu atta the same? अक्सर लोग कुट्टू के आटे को सिंघाड़े का आटा समझ लेते हैं। वहीं मिलावट के रूप में भी अक्सर लोग सिंघाड़े के आटे को कुट्टू के आटे के साथ मिला देते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इस आटे को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये दोनों ही आटे एक दूसरे से एकदम अलग हैं और दोनों ही आटे शरीर के लिए जरूरी भी हैं। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि कुट्टू का आटा सिंघाड़े के आटे से कैसे अलग है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कुट्टू के आटे और सिंघाड़े के आटे में क्या अंतर है? पढ़ते हैं आगे…
क्या सिंघारा का आटा और कुट्टू का आटा एक ही है?
- कुट्टू के आटे के अंदर डाइटरी फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यदि इसे लंबे समय तक खाया जाए तो पेट भरा रह सकता है। वहीं कुट्टू के आटे के सेवन से व्यक्ति ओवर ईटिंग से भी बच सकता है। लेकिन कुट्टू के आटे के अंदर प्रोटीन भी ज्यादा होता है। वहीं इसके अंदर ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने के गुण भी पाए जाते हैं। यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में कुट्टू के आटे को जोड़ सकते हैं क्योंकि इसके अंदर कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है।
- बता दें कि सिंघाड़े के आटे को कभी भी और कोई भी बहुत आसानी से खा सकता है। इसे पचाना भी बेहद आसान होता है। ऐसे में डॉक्टर का मानना है यदि इस आटे को अपनी डाइट में जोड़ा जाए तो इससे पेट की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। वहीं इसके अंदर कुट्टू के आटे के मुकाबले कम कैलोरी काउंट पाया जाता है। ऐसे में यह वजन को कम करने में उपयोगी है। लेकिन इसके अंदर फाइबर और प्रोटीन भी कम पाए जाते हैं और ब्लड शुगर के स्तर को अचानक से बढ़ाने में भी यह जिम्मेदार हो सकता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सिंघाड़े के आटे की तुलना में कुट्टू का आटा ज्यादा फायदेमंद है। वहीं कुट्टू के आटे में ज्यादा पोषक तत्व मौजूद हैं। हालांकि कुट्टू के आटे की तासीर गर्म है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही इसे अपनी डाइट में जोड़ें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 October 2024 at 14:39 IST