अपडेटेड 23 February 2025 at 20:07 IST
दूध में देसी घी मिलाकर पीने से क्या फायदा होता है?
Benefits of drinking milk with ghee: एक गिलास दूध में एक चम्मच घी डालकर पीने से क्या होता है? रात में घी के साथ दूध पीने से क्या होता है? जानें..
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits of drinking milk with ghee: बता दें कि देसी घी और दूध सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। तो इससे न केवल शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं बल्कि इनके अंदर प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स आदि पाए जाते हैं जो सेहत को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि दोनों का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीने से क्या फायदा होता है। पढ़ते हैं आगे...
एक गिलास दूध में एक चम्मच घी डालकर पीने से क्या होता है?
- बता दें कि यदि दूध में घी मिलाकर पिया जाए तो इससे पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। यह न केवल पोषक तत्व की पूर्ति करता है बल्कि पेट की कई समस्याओं को भी दूर करने में उपयोगी है।
- इसके सेवन से थकान को भी दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप एक चम्मच घी दूध में मिलाकर पिएं। इससे न केवल थकान दूर हो सकती है बल्कि तनाव से भी छुटकारा मिल सकता है। बता दें एक चम्मच घी एनर्जी भी पैदा करता है।
- यदि आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप दूध में घी मिलाकर पी सकते हैं। बता दें ये न केवल बीमारियों से लड़ने में मददगार है बल्कि ये कफ, सर्दी आदि समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी है।
- यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप दूध में घी मिलाकर पी सकते हैं। बता दें कि यह न केवल पेट की चर्बी को कम करने में उपयोगी है बल्कि बैली फैट बर्न करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Lungs: कैसे चेक करें कि आपके फेफड़े स्वस्थ हैं या नहीं?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 February 2025 at 20:07 IST