अपडेटेड 20 December 2024 at 13:41 IST

ज्यादा चीनी लेने से शरीर को हो सकते हैं ये 4 नुकसान, आज ही हो जाएं सावधान

What happens if sugar is too high? यदि लोग अपनी डाइट में एक्स्ट्रा चीनी को जोड़ते हैं तो इसके कारण उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्या हो सकती हैं। जानते हैं...

Zero Sugar Diet
What happens if sugar is too high? | Image: Pexels

How do you know when you have too much sugar in your body? आज कल लोग अपने स्वाद पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसी कारण वे अपनी डाइट में ज्यादा चीनी को जोड़ लेते हैं। बता दें कि ज्यादा चीनी न केवल शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है बल्कि इसके कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ज्यादा चीनी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

ज्यादा चीनी के नुकसान

  • बता दें, ज्यादा चीनी यानी कि अधिक शुगर व्यक्ति को ग्लूकोमा का शिकार बना सकती है। ये आंखों से संबंधित समस्या होती है जो मुख्य तौर पर शुगर से पीड़ित लोगों को होती है। जब यह समस्या होती है तो आंखों के अंदर दबाव बढ़ने लगता है जिससे ग्लूकोमा गंभीर रूप ले सकता हैय़ इसके कारण ना केवल देखने की क्षमता कम हो जाती है बल्कि धीरे-धीरे अंधापन भी आने लगता है। 
  • बता दें कि यदि व्यक्ति जरूरत से ज्यादा शुगर का सेवन करता है तो ऐसा करना उनके दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, मुंह में मौजूद बैक्टीरिया शुगर को तोड़ते हैं और वह एसिड को बनाते हैं। ये दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है। इसके कारण न केवल दांतों में कैविटी हो जाती है बल्कि व्यक्ति को तेज झनझनाहट भी महसूस हो सकती है। 
  • यदि व्यक्ति ज्यादा शुगर का सेवन करता है तो इसके कारण त्वचा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि त्वचा में कसावट और लचीलापन दूर हो जाता है। साथ ही व्यक्ति झुर्रियों का शिकार हो जाता है।
  • ज्यादा शुगर खाने से व्यक्ति की नींद पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है बता दे कि जब शरीर में हाई ब्लड शुगर हो जाता है तो प्यास और पेशाब अधिक बढ़ जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को रात में बार-बार पेशाब करने जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - रजाई से मुंह ढक कर सोते हैं आप? हो सकते हैं कई नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 December 2024 at 13:41 IST