अपडेटेड 19 December 2024 at 23:14 IST
रजाई से मुंह ढक कर सोते हैं आप? हो सकते हैं कई नुकसान
Is it bad to sleep with a blanket over my head? रजाई को सिर तक ढकना चाहिए या नहीं? क्या सोते समय सिर ढकना ठीक है? रजाई से जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is it bad to sleep with a blanket over my head in Hindi? ठंड आ चुकी है। ऐसे में लोग रात के वक्त सिर तक रजाई ढक कर सोते हैं। बता दें कि उन्हें ये नहीं पता कि ऐसा करना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में लोगों को इन नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आप रात को सोते वक्त रजाई मुंह तक ढकते हैं तो क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
रजाई को सिर तक ढकना चाहिए या नहीं?
नहीं, व्यक्ति को सर्दियों में रजाई या कंबल को सिर तक ढक कर नहीं सोना चाहिए। ऐसे में इसके कारण होने वाले नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है-
- बता दें कि रजाई से मुंह ढक कर सोने से ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण व्यक्ति दम घुटने जैसी स्थिति भी झेल सकता है।
- जो लोग अस्थमा, साइनस, दिल की समस्या या सांस की कोई और समस्या का सामना कर रहे हैं वे मुंह ढक कर सोने से बचें। इन लोगों के लिए ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है।
- यदि लोग रजाई में मुंह ढककर सोते हैं तो इसके कारण त्वचा पर झुर्रियों की समस्या हो सकती है।
- बता दें कि रजाई के अंदर हवा नहीं घुस पाती है ऐसे में लोगों को चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो सकती है।
- रजाई के अंदर खराब हवा इकट्ठी हो जाती है जो आपकी त्वचा के रंग को काला कर सकती है और इससे स्किन में रैशेज की समस्या भी हो सकती है।
- जो लोग रजाई में मुंह ढककर सोते हैं इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है, जिससे अल्जाइमर या डिमेंशिया की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें - दिल में सूजन के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानें...
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 December 2024 at 20:09 IST