अपडेटेड 19 December 2024 at 18:32 IST
दिल में सूजन के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानें...
What are the symptoms of a swollen heart? हार्ट में सूजन होने से क्या होता है? मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे दिल में सूजन है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How do I know if my heart is inflamed? जब किसी व्यक्ति के दिल में सूजन आती है तो कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। बता दें कि यह कोई आम समस्या नहीं होती इसे मेडिकल भाषा में मायोकार्डियम कहते हैं। जब ये स्थिति बनती है तो हृदय की मांसपेशियों में सूजन आना शुरू हो जाती है। यह समस्या अन्य बेहद गंभीर समस्या को जन्म दे सकती है। ऐसे में लोगों को इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिल में सूजन होने पर कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
हार्ट में सूजन होने से क्या होता है?
- जब किसी व्यक्ति के दिल में सूजन आती है तो वह हर वक्त थकान महसूस कर सकता है। इससे कमजोरी चक्कर आना और बेहोशी जैसा महसूस होता है।
- दिल में सूजन आने पर शरीर के अन्य अंगों में भी सूजन आना शुरू हो जाती है। खासकर टांगों, टखनों और पैरों में भी सूजन आ सकती है।
- जब छाती या सीने में दर्द की समस्या होती है तो यह भी दिल में सूजन के लक्षण हो सकते हैं।
- दिल की धड़कन का अचानक से बढ़ जाना या दिल की धड़कन का अनियमित हो जाना भी दिल में सूजन के लक्षणों में से एक है।
- जब व्यक्ति सांस लेने में दिक्कत महसूस करता है या उसे फिजिकल एक्टिविटी के दौरान सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है तो यह दिल में सूजन के लक्षण हो सकते हैं।
- जब किसी व्यक्ति के दिल में सूजन आती हैं तो जोड़ों में दर्द, सिर में दर्द की समस्या आदि भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 December 2024 at 18:32 IST