अपडेटेड 31 October 2024 at 11:16 IST

Diwali 2024: इस दीपावली पर राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, जीवन में आएगी खुशहाली

Diwali 2024: इस दिवाली आपको अपनी राशि के अनुसार वाले रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपकी किस्मत चमक सकती है।

Follow : Google News Icon  
Dhanteras-Diwali Shani Grah Gochar
दिवाली पर पहनें राशिनुसार रंग के कपड़े | Image: freepik

Diwali 2024: आज देशभर में धूमधाम से दीपावली मनाई जा रही है। रोशनी के इस त्योहार में लोग दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से अपने घरों को सजाते हैं। माना जाता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश  (Lakshmi-Ganesh) की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वहीं, अगर आप दिवाली के मौके पर अपनी राशि के अनुसार वाले खास रंगों के कपड़े पहनते हैं तो इस धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि दीपावली पर आपको अपनी राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

राशि के अनुसार पहने इस रंग के कपड़े (Wear clothes of this color according to your zodiac sign)

मेष राशिवाले पहनें लाल रंग के वस्त्र

दीपावली के दिन मेष राशि के जातक लाल रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेष राशि का शुभ रंग लाल होता है। वहीं, लाल रंग देवी लक्ष्मी को बेहद प्रिय है, ऐसे में हो सकता है कि देवी आपसे प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर दें।

Advertisement

वृषभ राशिवाले पहनें सफेद रंग के वस्त्र

वृषभ राशि के लोगों का शुभ रंग सफेद होता है। इसलिए दीपावली के मौके पर इस राशि के लोगों को सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इससे आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।

Advertisement

मिथुन राशिवाले पहनें पीला रंग के वस्त्र

मिथुन राशि का शुभ रंग पीला माना जाता है। इस दिवाली मिथुन राशि वाले लोगों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। वहीं, पीला रंग भगवान गणेश को अति प्रिय है, इसलिए दिवाली के मौके पर इस रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

कर्क राशिवाले पहनें सफेद रंग के वस्त्र

कर्क राशि के जातकों को दिवाली पर सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग इस राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा होता है। ये रंग शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है। इससे आपके मन में शांति बनी रहेगी।

सिंह राशिवाले पहनें सुनहरा रंग के वस्त्र

सिंह राशि का शुभ रंग सुनहरा यानी गोल्डन होता है। गोल्डन रंग आपके लुक को निखारने के साथ-साथ आपकी किस्मत को भी निखार सकता है। इसलिए  सिंह राशि वालों को दिवाली पर गोल्डन कलर के कपड़े पहनने चाहिए।

कन्या राशिवाले पहनें हरा रंग के वस्त्र

कन्या राशि का शुभ रंग हरा होता है। पूजा पाठ के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें।

तुला राशिवाले पहनें लाल रंग के वस्त्र

तुला राशि के लोगों के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। दिवाली पर लाल रंग के कपड़े जरूर पहनें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा बरसा सकती हैं। अगर एक बार देवी आपसे खुश हो गई तो उनकी कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।

वृश्चिक राशिवाले पहनें लाल रंग के वस्त्र

इस राशि का शुभ रंग लाल माना जाता है। लाल रंग के कपड़े दीपावली के दिन जरूर पहनें। ये आपको तेज प्रदान करेगा। साथ ही ये बुरी शक्तियों का भी नाश करता है।

धनु राशिवाले पहनें पीला रंग के वस्त्र

इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। इसलिए इस राशि के लोगों को दिवाली पर पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मकर राशिवाले पहनें नीला रंग के वस्त्र

इस राशि का शुभ रंग नीला माना जाता है। नीला रंग देखने में बहुत सुंदर लगता है। ये रंग आपके भीतर शांति का संचार करेगा। इसलिए दिवाली पर इस राशि के लोगों को नीले रंग के कपड़े जरूर पहनने चाहिए।

कुंभ राशिवाले पहनें आसमानी रंग के वस्त्र

कुंभ राशि के लिए आसमानी रंग यानी स्काई ब्लू कलर शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन कुभ राशि वालों को आसमानी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मीन राशिवाले पहनें पीला रंग के वस्त्र

मीन राशि के लिए भी पीला रंग शुभ माना जाता है। पीला रंग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश, दोनों को प्रिय है। इसलिए दिवाली पर मीन राशि के जातकों को पीले रंग के कपड़े जरूर पहनने चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: इस दिशा में जलाया दीया तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, जानिए दीया जलाने के नियम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 31 October 2024 at 11:15 IST