अपडेटेड 31 October 2024 at 08:44 IST

Diwali 2024: इस दिशा में जलाया दीया तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, जानिए दीया जलाने के नियम

Diwali 2024 Diya Niyam: दिवाली के दिन घर में दीया जलाने से पहले आपको दीये जलाने के इन नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Diwali 2024
दिवाली 2024 | Image: Unsplash

Diwali 2024 Diya Jalane Ke Niyam: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली ( Diwali 2024) हिंदू धर्म का एक बेहद खास त्योहार है। देशभर में लोग पूरे साल दीपावली के त्योहार का इंताजर करते हैं। इस साल दीपावली का त्योहार आज यानी गुरुवार, 31 अक्टूबर के दिन मनाया जा रहा है।

रोशनी के इस त्योहार में दीप जलाने का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन श्रीराम रावण का वध करने के बाद जब अयोध्या लौटे थे तो सभी नगरवासियों ने उनके आगमन की खुशी में घी के दीये जलाए थे। इसीलिए दशहरा के 20 दिनों बाद दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।  इस दिन देशभर में लोग घर व घर के आस-पास दीये जलाते हैं और मां लक्ष्मी और भगवान गणेशी की पूजा करते हैं।

हालांकि दिवाली के मौके पर दीये (Diya) जलाने के कई नियम हैं। अगर आप इन नियमों का पालन करेंगे तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं कि दिवाली पर दीये जलाने के नियम क्या-क्या हैं।

दीया जलाने के नियम (Diwali per Diya jalane ke Niyam)

  • आप दिवाली पर उत्तर पूर्व दिशा या ईशान कोण में भी दीया जला सकते हैं।
  • आप ईशान कोण की तरफ दीये का मुख करके रख सकते हैं। दीया जलाने के लिए ये दिशा सबसे सही मानी जाती हैं।
  • दीपावली के मौके पर दक्षिण दिशा में दीप जलाना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ये दिशा यमराज की दिशा है। इसलिए इस दिशा में दीया जलाने से बचना चाहिए।
  • इस दिन तेल या घी के दीये ही जलाएं। तभी घर में खुशहाली आती है।
  • दिवाली के दिन सबसे पहला दीया मंदिर में मां लक्ष्मी के सामने जलाएं। इससे माता प्रसन्न होती हैं और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको माता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
  • दीये को घर के भीतर चौखट पर भी लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं।
  • इस दिन तुलसी के पौधे के पास दीया जरूर रखें। ये काफी शुभ होता है। 
    इसके अलावा आपको रसोई घर में भी दीया जलाकर रखना चाहिए। इससे मां अन्नापूर्णा का आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज दीपावली पर बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 31 October 2024 at 08:44 IST