अपडेटेड 5 February 2026 at 12:48 IST
Sweater Washing Tips: वॉशिंग मशीन में स्वेटर धोते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना खराब हो जाएंगे ऊनी कपड़े
Sweater Washing Tips: अगर आप भी वॉशिंग मशीन में स्वेटर धोते हैं, तो भूलकर भी ये चार गलतियों को करने से बचें। वरना खराब हो सकते हैं आपको ऊनी कपड़ें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sweater Washing Tips: सर्दियों के मौसम में स्वेटर और ऊनी कपड़ों की देखभाल सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। मोटे और भारी कपड़ों को हाथ से धोना न सिर्फ मुश्किल होता है बल्कि समय भी ज्यादा लगता है। यही वजह है कि लोग स्वेटर को वॉशिंग मशीन में डालने से कतराते हैं, लेकिन अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो वॉशिंग मशीन में भी स्वेटर पूरी तरह सुरक्षित तरीके से धोए जा सकते हैं। सही तरीका अपनाने से न तो कपड़े खराब होते हैं और न ही उनमें रोएं आते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी गलतियों को ध्यान में रखें, जिनसे ऊनी कपड़े खराब नहीं होंगे।
वॉशिंग मशीन में स्वेटर धोने का क्या है सही तरीका
स्वेटर को उल्टा करके धोएं
ऊनी कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालने से पहले उन्हें हमेशा उल्टा कर लें। इससे स्वेटर के रोएं आपस में नहीं चिपकते और कपड़े की बाहर के साइड का कपड़ा सेफ रहती है। अगर स्वेटर में बटन या जिप लगी हो तो उसे बंद कर देना चाहिए। साथ ही गहरे और हल्के रंग के कपड़ों को एक साथ धोने से बचें ताकि रंग खराब न हो पाए।
ठंडे पानी का ही करें इस्तेमाल
स्वेटर और ऊनी कपड़ों को धोते समय वॉशिंग मशीन में हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। गर्म पानी ऊनी कपड़ों को ढीला कर सकता है और उनकी शेप भी बिगड़ सकती है। कई बार गर्म पानी से कपड़ों की उम्र भी कम हो जाती है। इसलिए पानी का मोड चुनते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
माइल्ड और लिक्विड डिटर्जेंट करें यूज
Advertisement
ऊनी कपड़ों के लिए हार्ड या पाउडर डिटर्जेंट नुकसानदायक हो सकता है। स्वेटर धोते समय लिक्विड और माइल्ड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। इससे कपड़ों का रंग फीका नहीं पड़ता है और फाइबर भी सुरक्षित रहते हैं। कई लोग ऊनी कपड़ों के लिए खास ईजी या वूलन डिटर्जेंट का भी उपयोग करते हैं, जो काफी सही रहता है।
सही मोड का करें इस्तेमाल
वॉशिंग मशीन में स्वेटर धोते समय वूलन मोड या जेंटल मोड का ही को ऑन कर दें। तेज स्पिन या हैवी मोड ऊनी कपड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। हल्का मोड कपड़ों को धीरे और सुरक्षित तरीके से साफ करता है, जिससे उनकी चमक और बनावट लंबे समय तक बनी रहती है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 12:48 IST