अपडेटेड 5 February 2026 at 11:34 IST
Wheat Flour Chilla Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें गेहूं के आटे का चीला, खाकर आ जाएगा मजा, बार-बार बनाने का करेगा मन
Wheat Flour Chilla Recipe: अगर आपको भी नहीं समझ आता है कि नाश्ते में फटाफट क्या बनाएं, जो टेस्टी से लेकर हेल्दी भी हो। तो आज ही ट्राई करें गेहूं के आटे सा बना हुआ चीला। इसे खाकर आपको भी दोबारा बनाने का करेगा मन।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Wheat Flour Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे खास शुरुआत माना जाता है। ऐसा नाश्ता जो सेहतमंद हो, स्वाद से भरपूर हो और कम समय में बन जाए, हर कोई चाहता है। अगर आप भी रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो गेहूं के आटे से बना चीला एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। यह न सिर्फ हेल्दी है बल्कि इसमें डाली गई सब्जियां इसे और ज्यादा पौष्टिक बना देती हैं। गेहूं का आटा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देते हैं। जब इसमें गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियां मिलाई जाती हैं, तो इसका न्यूट्रिशन लेवल और भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। खास बात यह है कि यह चीला सिर्फ 10 मिनट में आसानी से तैयार हो जाता है।
गेहूं के आटे का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- गेहूं का आटा
- कटी हुई शिमला मिर्च
- कटी हुई गाजर
- कटा हुआ टमाटर
- कटा हुआ प्याज
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- नमक
- काली मिर्च पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी
- अदरक का पेस्ट
- घी या तेल
गेहूं के आटे का चीला बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें नमक व सभी मसाले मिला दें।
- अब इसमें अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और आसानी से फैल जाने वाला घोल तैयार कर लें।
- अब इसमें सभी कटी हुई सब्जियां डालकर अच्छे से मिला लें।
- तवा गरम करें और हल्का सा घी या तेल लगाएं।
- तवे पर घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं और मीडियम आंच पर सेकें।
- चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।
- तैयार चीले को हरी चटनी या टमाटर केचप के साथ गरमागरम परोसें।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 11:34 IST