Vinesh Phogat Weight Loss: रातों-रात ऐसे घटा लिया 2 किलो वजन, नहीं पीया एक घूंट पानी...
विनेश का ओलिंपिक में पहला गोल्ड जीतने का सपना उस वक्त टूटा जब विनेश के वजन की जांच की गई और कैटिगरी 50 ग्राम तय होने के कारण उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is the reason for Vinesh Phogat's disqualification? जब किसी का सपना उसकी आंखों के सामने टूटता है तो उस वक्त व्यक्ति को कैसा महसूस होता है, उसका जीता जागता उदाहरण विनेश फोगाट के रूप में हमारे सामने है। 12:00 बजे आई विनेश की पेरिस ओलिंपिक से डिसक्वालीफिकेशन की खबर ने न केवल खेल जगत को हिलाया बल्कि उनके फैंस का भी दिल तोड़ दिया।
बता दें कि विनेश का पेरिस ओलिंपिक में पहला गोल्ड जीतने का सपना उस वक्त टूटा जब विनेश के वजन की जांच की गई और कैटिगरी 50 ग्राम तय होने के कारण उनका वजन 100 ग्राम (vinesh phogat weight issue) ज्यादा निकला। ऐसे में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया।
ऐसे घटाया रातों-रात वजन…
रातों-रात विनेश फोगाट ने अपना वजन 52 किलोग्राम से करीब 50 किलोग्राम तक कर लिया था। ऐसे में 24 घंटे के अंदर मात्र 2 किलो वजन घटाना कोई आम बात नहीं है। मंगलवार सुबह विनेश का वजन जब चेक किया गया तो उस दौरान 49.90 किलोग्राम (How much did Vinesh Phogat weight?) सामने आया था। यानी वह उस वजन के हिसाब से 50 किलोग्राम कैटेगरी में खेलने के लिए योग्य थीं।
विनेश ने सेमीफाइनल तक तीन मैच खेलें। फिर उन्हें प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर खाना परोसा गया। लेकिन खाना खाने के बाद जब उनका दोबारा वजन नापा गया तो 52 किलोग्राम सामने आया। ऐसे में अब उनके सामने दो किलो वजन को घटाने की चुनौती आ गई।
Advertisement
मेडिकल टीम में विनेश फोगाट का साथ दिया और रात भर विनेश का वजन घटाने की कोशिश की। इसके लिए न केवल विनेश फोगाट से एक्सरसाइज करवाई गईं बल्कि उन्हें खाना भी नहीं दिया गया। इसके अलावा विनेश फोगाट ने एक घूंट पानी तक नहीं लिया और उन्होंने अपने बाल तक कटवा लिए। इसके बावजूद वजन कम नहीं हुआ तो उनके नाखून भी कटवा दिए गए और वजन कम करने के लिए छोटे कपड़ों का चुनाव किया गया। फिर भी लाख कोशिशें के बाद जब वजन नापा तो 50.100 ग्राम सामने आया। आखिरी के 100 ग्राम कम न होने के कारण वे अयोग्य (Why was Vinesh Phogat out of the Olympics?) घोषित हो गईं और उन्हें खेल से बाहर कर दिया गया।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।