अपडेटेड 7 August 2024 at 19:42 IST
Knee: घुटने की ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? यहां दिए उपाय आएंगे काम...
What is a natural grease for knees? घुटनों में ग्रीस कैसे बनाएं? ग्रीस बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What to do when knee grease in Hindi? बता दें अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। यह शिकायत ज्यादातर बढ़ती उम्र के लोगों में देखी जाती है। लेकिन आजकल जिस प्रकार की हम जीवन शैली जी रहे हैं ऐसी जीवन शैली में भी जोड़ों के दर्द की शिकायत सामने आ रही है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे जोड़ों का ग्रीस खत्म हो जाना। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जोड़ों के ग्रीस को बढ़ाने के लिए आप कौन से घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
घुटनों की ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?
- अगर हेल्दी डाइट ली जाए तो इससे न केवल घुटनों की ग्रीस को बढ़ाया जा सकता है बल्कि जोड़ों को भी मजबूत किया जा सकता है।
- ऐसे में आप अपने डाइट में रंग बिरंगी सब्जियों को जरूर जोड़ें। कुछ ऐसी सब्जियां भी जोड़ें, जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं।
- इसके अलावा आप अपनी डाइट में प्याज, लहसुन, ग्रीन टी, जामुन, हल्दी आदि को भी जोड़ सकते हैं, जिससे ग्रीस को बढ़ाया जा सकता है।
- यदि व्यक्ति नियमित रूप से एक्सरसाइज करता है तो इसके कारण वह अपने घुटनों में ग्रीस को बढ़ा सकता है। ऐसे में व्यक्ति रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ स्ट्रेचिंग, रनिंग, वॉक आदि को भी जोड़ सकता है। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- बता दें कि नारियल के पानी के सेवन न केवल घुटने का लचीलापन बढ़ सकता है बल्कि नारियल के पानी के अंदर जरूरी विटामिन और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ मांसपेशियों की कमजोरी को भी दूर कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 19:42 IST