अपडेटेड 8 August 2024 at 17:36 IST
क्या विनेश फोगाट की तरह आप भी एक दिन में घटा सकते हैं 2 किलो वजन? एक्सपर्ट ने बताया सच....
Vinesh phogat weight loss: क्या विनेश फोगाट की तरह एक आम व्यक्ति रातों-रात अपना 2 किलो वजन घट सकता है? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Vinesh phogat news in hindi: विनेश फोगाट की आंखों के सामने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण टूट गया। वहीं उन्होंने रातों-रात 52 किलो से करीब 50 किलो तक वजन घटाने के लिए कई तरीके अपनाएं। जहां विनेश फोगाट ने न केवल अपने बालों को काटा बल्कि उन्होंने अपने नाखून तक काट दिए और कपड़े भी छोटे पहनें। लेकिन इतनी मेहनत के बावजूद 100 ग्राम वजन ज्यादा आने के कारण उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया।
ऐसे में लोगों के मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे विनेश फोगाट की तरह रातों-रात 2 किलो वजन घटा सकते हैं? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या एक दिन में 2 किलो वजन घटाया जा सकता है। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट एंड वेलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल (Doctor Varun Katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे…
एक दिन में घटा सकते हैं 2 किलो वजन? (is it normal to lose 2 kg in a day)
हमारे एक्सपर्ट के मुताबिक, रातों-रात 2 किलो वजन घटाया जा सकता है पर ऐसा करना अनहेल्दी है। इससे जुड़ी कुछ रिसर्च भी सामने आई हैं जो बताती हैं कि तेजी से वजन घटाने पर व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं जितनी जल्दी से वजन घटाया जाता है उतनी जल्दी से बढ़ भी जाता है। ऐसे में तेजी से वजन घटाने के नुकसान भी बहुत हैं। लेकिन अगर हेल्दी तरीके से वजन घटाया जाए तो कम समय में आप अपना वजन घटा सकते हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है-
तेजी से वजन घटाने के हेल्दी तरीके (What is the healthiest way to lose weight?)
- तेजी से वजन घटाने के लिए आपका अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को जोड़ना होगा।
- वहीं योग और एक्सरसाइज के माध्यम से भी आप अपना वजन आसानी से हटा सकते हैं।
- कुछ लोगों को लगता है कि खाना छोड़ देने से वजन को घटाया जा सकता है परंतु ऐसा नहीं है। वजन घटाने के लिए खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है। बल्कि व्यक्ति को हेल्दी खाना अपनी डाइट में जोड़ने की जरूरत है।
- वजन घटाने के लिए भरपूर नींद और ज्यादा पानी पीना भी आपके बेहद काम आ सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 August 2024 at 17:36 IST